30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का झंडा लगी कार से शोहदे ने की लड़कियों से छेड़खानी

नारी सुरक्षा सप्ताह के नाम पर आयोजित हुई पुलिसिया खानापूर्ति का शोहदों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

2 min read
Google source verification
eve teasing

The girl was sent to jail on the girls eve teasing

ललितपुर. नारी सुरक्षा सप्ताह के नाम पर आयोजित हुई पुलिसिया खानापूर्ति का शोहदों पर कोई असर नहीं पड़ा है। ललितपुर में एक ग्राम प्रधान के पौत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ लड़कियों के साथ छेड़खानी की बल्कि बल्कि विरोध पर हवाई भी फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छेड़खानी करने वाले शोहदों ने गाडी पर भाजपा का झंडा लगा रखा था।

स्कूल से लौट रही लड़कियों से छेड़खानी

घटना ललितपुर जनपद के बार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लड़कियों का आरोप है कि जब वे स्कूल से पढ़कर वापस लौट रही थीं तभी गांव के प्रधान के पौत्र भूपेंद्र सिंह ने अपने दो साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से आकर लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़कियों ने उनका विरोध किया तो दबंग शोहदे धमकियां देने लगे। जब लड़कियां चिल्लाई तो आसपास क्षेत्र में काम कर रहे लोगों ने एकत्रित होकर विरोध किया।

शोहदों ने की फायरिंग

लड़कियों का कहना है कि विरोध बढ़ने पर आरोपी अपने घर से दादा की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और हवा में फायर कर दिया। फायरिंग के बाद दबंग शोहदे स्कार्पियो गाड़ी और लाइसेंसी बंदूक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो और लाइसेंसी बंदूक को लिया अपने कब्जे में ले लिया। छात्राओं के परिजनों की तहरीर के आधार पर सेमरा डांग के रहने वाले भूपेंद्र सिंह और दो अन्य के खिलाफ छेड़खानी पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही बंदूक के लाइसेंसधारी के नाम भी जांच कर मामला दर्ज करने की बात पुलिस कर रही है ।

एक आरोपी गिरफ्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने कहा कि छेड़खानी करने वाले आरोपी के दादा पुराने कांग्रेसी नेता रहे हैं। इन लोगों का भाजपा से कोई सम्बन्ध नहीं है। छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जाये। बार थाना प्रभारी राम सहाय का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर स्कार्पियो और असलहा बरामद कर लिया गया था। मामले के एक आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Story Loader