
Police arrested goons who thrashed womas's eyes with knife
ललितपुर. Police arrested goons who thrashed womas's eyes with knife. उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) में एक महिला को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर मारा पीटा और गर्म चाकू से उसकी आंखों और भौहों को जला दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रात भर बेहोश रही पीड़ित महिला
मामला ललितपुर के धमना गांव का है। आरोप है कि रात करीब 8 बजे गांव की एक महिला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही हिमांशु और गंगाराम उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़ित महिला ने आरोपियों को चप्पल मारते हुए विरोध किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती पास के एक स्कूल में खींच कर ले गए और वहां उसकी जमकर पिटाई की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो चाकू गर्म कर उसकी आंखी और भौहें जला दी। पीड़ित महिला रात भर वहां बेहोश पड़ी रही। सुबह महिला के परिजन उसे खोजते हुए स्कूल में पहुंचे तो वहां महिला को गंभीर हालात में बेहोश पाया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल भर्ती किया गया। परिजनों ने पुलिस से भी कंप्लेन किया।
सहारनपुर में मामूली बहस में दंबगों ने दलित की मुड़वाई दाढ़ी-मूंछ, छह गिरफ्तार
सहारनपुर के बड़गांव के तहत ग्राम शिमलाना के दलित युवक रजत की जबरन दाढ़ी मूंछ काटने के आरोप में छह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने नशे की हालत में तमंचे के बल पर युवक की दाढ़ी-मूंछ कटवा दी थी। दबंगों ने इस घटना की विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पीड़ित रजत ने इस मामले की तहरीर थाने में दी। पुलिस के अनुसार, दलित युवक बार-बार अपनी मूंछ काटने के लिए मना करता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और दबंगों ने नाई बुलाकर उसकी दाढ़ी-मूंछ कटवा दी।
Published on:
27 Jul 2021 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
