3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेले थी बहू, मौका पाकर ससुर करने लगा ये काम, फिर देवर ने देखा जो नजारा…

शराबी जुआरी ससुर शादी के बाद से ही अपनी गन्दी नजर रखता था बहू पर

2 min read
Google source verification
lucknow

ललितपुर. ससुर और बहू का रिश्ता बेटी और पिता के समान होता है, मगर जब कोई ससुर अपनी ही बहु पर गंदी नजर रखता है तो उस हैवान को क्या कहेंगे वह किसी शैतान से कम नहीं है। और अगर कोई ससुर अपनी बहू पर बुरी नजर रखकर उसके साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर देता है तो वह राक्षस माना जाता है।

ऐसा ही एक ताजा मामला थाना जाखलौन के ग्राम बरोदा बिजलोन में सामने आया है जहां पर एक 23 वर्षीय विवाहिता देवा पत्नी दीपचंद अपने ही घर में अटारी पर अपनी साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। यह घटना उस समय हुई जब उसकी सास और पति खेत पर फसल में पानी देने के लिए गये हुये थे और घर पर उसका ससुर राजू था। जब उसका देवर आनन्द घर आया तो उसने अपनी भाभी को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया इस बात की सूचना उसने अपने भाई और मां को दी तथा ग्रामीणों को दी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पुलिस ने आकर सबको फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही उसकी ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का कारण स्पष्ट रुप से नहीं बता पाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवा की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी और उसका मयका सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में है ।


शादी के बाद से ही ससुर रखता था अपनी बहू पर गन्दी नजर

इस मामले में जब मृतका के पिता कल्लू पुत्र लक्ष्मण निवासी रघुनाथपुरा से बात की गई तो उसने बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी 2 वर्ष पूर्व की थी । शादी के बाद से ही उसका ससुर राजू शराबी था और उसी जुए की लत भी थी और वह शुरू से ही मेरी बेटी पर गंदी नजर रखता था । उसके ससुर ने कई बार मेरी बेटी को अपने घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की जिसकी शिकायतें उसने कई बार मुझे और अपनी मां से की और मैंने वहां से आकर गांव में उसे कई बार समझाया भी । कल जब वह घर में अकेली थी और मेरी समधन और मेरा दामाद खेत पर गया हुआ था तो उसने मेरी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया और भेद खुलने के डर से उसने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।


फिलहाल यह मामला हत्या वर्मा आत्महत्या के बीच लटका हुआ है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला हमारे संज्ञान में नही आया है अगर आएगा तो निश्चित ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।

Story Loader