
अगाध श्रद्धाभाव से नौ दिन माता की सेवा करने के उपरांत किया गया विषर्जन
ललितपुर. अगाध श्रद्धा भक्ति भाव हर्षोल्लास के साथ 9 दिन देवी अंबे मां की सेवा करने के बाद विजयदशमी के दिन मां को विदाई देकर विसर्जित किया गया। वहीं हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में शस्त्र पूजन भी कराया गया, जिसमें सदर विधायक ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
विसर्जन से पहले उतारी आरती
जनपद में पिछले 9 दिनों से नवदुर्गा महोत्सव चला, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव हर्षोल्लाश से अपनी भागीदारी निभाई और माता रानी की यथाशक्ति अनुसार पूजा अर्चना की। पूरे जनपद में गांव से लेकर शहर तक श्रद्धालुओं ने अंबे मां की सैकड़ों मूर्तियां स्थापित की थी। साथ ही जवारे भी बोए गये थे। श्रद्धालुओं ने अपनी सुविधानुसार देवी मां की मूर्तियों को वाहनों पर रखकर डीजे की धुनों पर थिरकते हुए तालाब पोखरा नदी में उनका विसर्जन किया। विसर्जन करने से पहले घाट पर देवी मां की आरती उतारी गई।
यातायात की व्यवस्था
श्रद्धालु शहर और गांव की गलियों में अबीर गुलाल उड़ाते हुये देवी मां के जयकारों के साथ उनका नगर भ्रमण करा रहे थे। उसके बाद घाट पर ले जाकर उनका विसर्जन किया गया। इस नगर भ्रमण शोभा यात्रा सभी वर्गों के श्रद्धालु शामिल रहे। नगर भ्रमण के दौरान भी अंबे मां की जगह जगह आरतियां उतारी गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। अंबे मां के विसर्जन के दिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई, तो वहीं यातायात विभाग द्वारा भी यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्ययोजना भी तैयार की गई थी। शहर के मुख्य स्थानों पर चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात की व्यवस्था बनाई गई। वहीं पुलिस के जवान भी सुरक्षा दृष्टि से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। जिलाप्रशासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद ने गोविंद सागर बांध पर मूर्ति विषर्जन के लिए अलग से कुंड बनाया गया था, जिसमें मांता की मूर्तियों का विषर्जन किया गया।
दशहरे पर्व को शस्त्र पूजन के रूप में भी मनाया जाता है। इसीलिए हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में शस्त्र पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें तुवन मन्दिर के महाराज बालकेश्वर दास जी ने विधिवत तरीके से शस्त्रों की पूजन कराई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ-साथ शहर के गणमान्य हस्तियां भी मौजूद थी। मूर्ति विसर्जन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आदेश कुमार विजेता क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव सदर एसडीएम घनश्याम वर्मा नगर पालिका ईओ अमरेंद्र कुमार के साथ-साथ पूरी पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद रही।
Published on:
19 Oct 2018 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allललितपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
