ललितपुर

Lalitpur News : बीवी ने नहीं की डिमांड पूरी, पति ने दी ऐसी यातना

Lalitpur News : पति बीवी से कर रहा था रुपए की डिमांड। मना करने पर पत्नी को मारी कुल्हाड़ी।

less than 1 minute read
Apr 03, 2023
क्रांति का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज।

ललितपुर के सौजना थाना क्षेत्र में पीएम आवास की किस्त को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। रुपए न मिलने पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घायल अवस्था में महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के पटा गांव के रहने वाले रामलाल ने पुलिस को एक तहरीर दी है। उस शिकायती पत्र के मुताबिक, उनकी 26 साल की बेटी क्रांति की ससुराल ललितपुर जनपद के सौजना थाना क्षेत्र के बजरिया गांव में है। उसके पति का नाम काशीराम है। दामाद शराब पी कर रामलाल की बेटी के साथ आए दिन मारपीट करता है।


पीएम आवास की किस्त मांग रहा था

कुछ दिन पहले ही क्रांति को पीएम आवास निर्माण के लिए 40 हजार रुपए मिले हैं। वो इन्हीं रुपयों की डिमांड कर रहा था। शराब के नशे में कांशीराम ने क्रांति से झगड़ा किया। और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता ने प्रार्थना पत्र में दामाद और सास-ससुर को दोषी बताया है।

वहीं, थाना प्रभारी संदीप सेंगर का कहना है कि महिला की लाठी से पिटाई की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है।

Published on:
03 Apr 2023 08:21 am
Also Read
View All

अगली खबर