2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नव जोड़ें सामंजस के साथ अपने जीवन की शुरुआत करें:- राज्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में समूहिक विवाह योजना को बेहतर तरीके से संचालित करते हुए नए जोड़ों की शादी कराई गई।

3 min read
Google source verification
bride-absconding-with-ex-fiancee-only-after-14-days-of-marriage.jpg

Symbolic Pics of Marriage

योगी सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जिलाधिकारीआलोक सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’’ योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गिन्नौट बाग, में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का को देखा, साथ ही नगर क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा के समय भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उ0प्र मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, उप सभापति जिला सहकारी बैंक श्रीकांत कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि एड. दिनेश गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रजनी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया, तत्पश्चात मंचासीन अतिथियो स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों के लिए आज का दिन अत्यधिक सौभाग्यशाली है, क्योंकि आज उनके लिए जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थी को 51 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें नए जीवन की शुरुआत है सहायता मिलती है। वर्तमान सरकार हर वर्ग के लिए समान रूप से कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, सभी लोगों का लाभ लें। सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बेटियों की शादी जिनकी आमदनी कम है या परिवार में मजदूरी के अलावा आय का अन्य साधन नहीं है, उनकी पुत्रियों का विवाह इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से करना प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री जी का कहना है कि आज जिन बेटियों की शादी यहां हो रही है उन बेटियों का कन्यादान हमारे द्वारा किया हुआ माना जाए, साथ ही उन बेटियों का जीवन खुशहाल हो ऐसी कामना की गई। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 35 हजार की धनराशि उन बेटियां के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है साथ ही 10 हजार रु का गृहस्थी का सामान एवं 06 हजार रू प्रति जोड़ा आयोजन पर सरकार द्वारा खर्च किए जाते हैं, इस प्रकार कुल 51 हजार रू की धनराशि सरकार प्रत्येक जोड़े पर खर्च करती है। उन्होंने सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदान की गई इस धनराशि का अपने जीवन में सदुपयोग करें।
इसके उपरान्त राज्यमंत्री ने दांपत्य सूत्र में बंधने वाले सभी नव जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं शुभाशीष देते हुए कहा कि सभी नव जोड़ें सामंजस के साथ अपने जीवन की शुरुआत करें, अपने वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल के साथ परिवार को चलाएं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 51 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रही हैै। हमारी सरकार में प्रत्येक व्यक्ति को एकसमान दृष्टि से देखा जाता है। जनपदवासी सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए अपना विकास अवश्य करें। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन मे कहा कि आज दांपत्य सूत्र में बंधने वाले सभी जोड़ों को वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी इस योजना की जानकारी अन्य लोगों को आवश्यक रुप से दें, जिससे उनका भी कल्याण हो सके। उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 51 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उनकी जानकारी का होना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासी इन योजनाओं की जानकारी लेकर अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को जानकारी

प्रदान करें ताकि सरकार की मंशा अनुसार ऐसे व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपना विकास कर सकें। इसके उपरांत सभी ने नव जोड़ों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जनपद के कुल 145 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिनमें अल्पसंख्यक वर्ग के 05, अन्य पिछड़ा वर्ग के 77, अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति का 01 था सामान्य वर्ग के 06 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Story Loader