
Reliance offer
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए 16,000 पूर्व सैन्यकर्मियों को भर्ती किया है। 57 अरब डॉलर की मुकेश अंबानी की कंपनी ने अपनी ऊर्जा और आर्थिक संपत्तियों की सुरक्षा के मकसद से सैन्यकर्मियों और कमांडो को भर्ती किया है। इन पूर्व सैन्यकर्मियों में से अधिकतर लोगों ने कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान से लोहा लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ने ग्लोबल कॉरपोरेट सिक्योरिटी के नाम से इन लोगों को भर्ती किया है। कंपनी ने जिन सुरक्षाकर्मियों को शामिल किया है, उनमें इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं।
Published on:
21 Feb 2016 11:04 am

बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
