कॉर्पोरेट वर्ल्ड

Adani Green ने Renewable Energy Sector में की सबसे बड़ी डील, 25000 हजार करोड़ रुपए में खरीदी कंपनी

अडानी ग्रुप ने अब तक की सबसे बड़ी डील करते हुए एसबी एनर्जी इंडिया नाम कंपनी को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप ने इस कंपनी के 100 फीसदी शेयर जापान के सॉफ्ट बैंक और भारती समूह से खरीदें हैं। यह डील करीब 25500 करोड़ रुपए की है।

2 min read
May 20, 2021
Adani Green to buy SB Energy's renewable portfolio of USD 3.5 billion

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप ने Renewable Energy Sector में अब तक की सबसे बड़ी डील करते हुए एसबी एनर्जी इंडिया नाम कंपनी को खरीद लिया है। अडानी ग्रुप ने इस कंपनी के 100 फीसदी शेयर जापान के सॉफ्ट बैंक और भारती समूह से खरीदें हैं। यह डील करीब 25500 करोड़ रुपए की है। जिसके बाद अडानी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो में 4,954 मेगावॉट की क्षमता जुड़ जाएगी। जानकारी के अनुसार इस डील के बाद अडानी समूह की अडानी ग्रीन 24.3 गीगावॉट की कुल रिन्यूएबल क्षमता और 4.9 गीगावॉट की परिचालन रिन्यूएबल क्षमता हासिल कर लेगी। इसके पहले साल 2016 में टाटा पावर की वेलस्पन एनर्जी के साथ करीब 10 हजार करोड़ की डील हुई थी।

अडानी ग्रीन के शेयर में तेजी
वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रीन के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। जब ये यह डील फाइनल हुई है। तब से कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को कंपनी के शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1244.30 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि गुरुवार यानी आज कंपनी के शेयर 1268.55 रुपए खुले। मौजूदा समय में कंपनी के शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ 1264.45 रुपए पर कारोबार कर रही है।

इंडियन मार्केट से आउट होगी एसबी एनर्जी
इस डील के होते ही एसबी एनर्जी इंडियन मार्केट से पूरी तरह से साफ हो जाएगी। एसबी बीते दो सालों से अपने पोर्टफोलियो को बेचने पर विचार कर रही थी। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा क्थ् यह अधिग्रहण जनवरी 2020 में हमारे द्वारा बताए गए दृष्टिकोण की दिशा में एक और कदम है, जिसमें हमने 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर कंपनी बनने और उसके बाद 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय कंपनी बनने की अपनी योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि हम अपने लिए निर्धारित समय सीमा से चार साल पहले अपने घोषित सौर पोर्टफोलियो लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपने रास्ते पर अच्छी तरह से हैं। सॉफ्टबैंक और भारती समूह ने जो संपत्ति बनाई है, वह उत्कृष्ट है और मैं भारत के नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण का समर्थन करने के उनके प्रयासों की सराहना करता हूं। हमें उनकी विरासत को आगे ले जाने पर गर्व है।

Updated on:
20 May 2021 10:06 am
Published on:
20 May 2021 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर