1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 वैश्विक आर एंड डी सूची में टाटा एकमात्र भारतीय कंपनी

आरएंडडी निवेश के लिहाज से दुनिया की 2500 कंपनियों की विस्तारित सूची में कुल 26 भारतीय कंपनियां शामिल हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 21, 2015

Tata Motors

Tata Motors

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स शोध एवं विकास (आरएंडडी) में निवेश के लिहाज से दुनिया की शीर्ष 50 कंपनियों की सूची में शामिल है। सूची में यह एकमात्र भारतीय कंपनी है। इस सूची में जर्मनी की फॉक्सवैगन शीर्ष पर है। यूरोपीय आयोग की ओर से 2015 के लिए तैयार वार्षिक औद्योगिक आरएंडडी निवेश सूची में फॉक्सवैगन के बाद सैमसंग दूसरे स्थान पर है।

उसके बाद क्रमश:माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल और नोवार्टिस शीर्ष पांच में शामिल हैं। टाटा मोटर्स इस सूची में 49 वें स्थान पर है। पिछले साल वह 104 वें स्थान पर थी। सूची में वह शोध एवं विकास पर सबसे अधिक निवेश बढ़ाने वाली कंपनी रही है। उसका ज्यादातर शोध एवं विकास निवेश उसकी ब्रिटेन की अनुषंगी जगुआर लैंड रोवर में हुआ है।

आरएंडडी निवेश के लिहाज से दुनिया की 2500 कंपनियों की विस्तारित सूची में कुल 26 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। सूची में सबसे अधिक 829 कंपनियां अमेरिका से हैं। उसके बाद जापान से 360, चीन से 301, ताइवान से 114, स्विट्जरलैंड से 80 तथा कनाडा और इस्राइल से 27-27 कंपनियां सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader