
विजय माल्या को लगा बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने अपील की खारिज
नई दिल्ली। लंदन में रह रहे शराब कारोबारी विजय माल्या के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को बड़ा झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने र्इडी की कार्रवार्इ पर रोक लगाने की मांग की है। मौजूदा समय में विजय माल्या लंदन में रहे हैं। उन्होंने हाल ही ट्वीट करते हुए कहा था कि वो देश के सभी बैंकाें का मूलधन लौटाने को तैयार हैं।
र्इडी शुरू की थी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवार्इ
इससे पहले ईडी ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर उसकी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवार्इ शुरू की थी। माल्या ने इसी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को राहत देने के बजाय ईडी को ही नोटिस जारी कर उसे प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया।
ये है पूरा मामला
विजय माल्या कर्इ बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर विजय माल्या ने देश छोड़ दिया। भारत सरकार उसे लंदन से देश वापस लाने की कोशिशों में जुटी है। ब्रिटेन के सख्त प्रत्यर्पण कानूनों के तहत लंदन कोर्ट में भारत सरकार की याचिका पर सुनवाई जारी है, जहां माल्या ने भारत में जेलों की बदइंतजामी का बहाना बनाकर प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश की। हालांकि, भारत सरकार ने लंदन की अदालत को मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल का विडियो फुटेज भेज दिया, जिसे देखने के बाद कोर्ट ने जेल की व्यवस्था को सही ठहराया। यही वजह है कि विजय माल्या को भारत प्रत्यर्पण का डर सताने लगा है।
किए थे ट्वीट
वहीं अगस्टा हेलिकॉप्टर का दलाल क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया जा चुका है। इससे माल्या का डर दोगुना हो गया। इस कारण उसने बुधवार और गुरुवार, लगातार दो दिनों तक ट्विटर के जरिए बैंकों से कर्ज के पैसे लेने की गुहार लगाई थी। हालांकि, वह अब भी ब्याज की रकम देने पर राजी नहीं है, लेकिन बैंकों का पूरा मूलधन देने की पेशकश कर रहा है।
Published on:
07 Dec 2018 01:42 pm

बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
