Apple iOS 18.2 Update: Apple ने iOS 18.2 अपडेट को रोल आउट कर दिया है। इस नए अपडेट के बाद iPhone यूजर्स, Apple Intelligence फीचर्स का भरपूर मजा ले पाएंगे। इस अपडेट में नया स्टैंडअलोन ऐप इमेज प्लेग्राउंड फीचर भी मिल रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट के जरिए एनिमेटेड चित्र बना सकते हैं, यह काम जनरेटिव एआई कर देता है। हलांकि, इन नए फीचर्स का मजा सभी iPhone यूजर्स को नहीं मिलेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं इस अपडेट के बारे में।