WWDC 2025 का आयोजन Apple के मुख्यालय Apple Park, Cupertino, California में किया जाएगा। यह एक इन-पर्सन इवेंट होगा, जिसमें चुनिंदा डेवलपर्स और मीडिया को इनवाइट किया जाएगा। हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी आम यूजर्स इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। Apple इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Apple Developer ऐप और Apple Developer वेबसाइट पर करेगा, जिससे दुनियाभर के लोग इसे देख सकें।