अब तक Google का G आइकन चार अलग-अलग सॉलिड कलर्स नीला, लाल, पीला और हरा से मिलकर बना था। लेकिन अब कंपनी ने इसे सॉफ्ट और ग्रेडिएंट टोन में बदल दिया है जिससे यह थोड़ा मॉडर्न और स्मूद दिखता है। यह बदलाव फिलहाल सिर्फ Google Search ऐप में ही नजर आ रहा है बाकी ऐप्स और सेवाओं में यह कब दिखाई देगा इसका कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।