Holi Smartphone Safety Tips: होली खुशियों, रंगों और मस्ती का त्योहार है, जहां खूबसूरत यादों को कैमरे में कैद करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इस दौरान स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन सकता है। भले ही आपके पास वाटरप्रूफ स्मार्टफोन हो, फिर भी वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता। होली के रंग, पानी और धूल से फोन को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आपका डिवाइस खराब हो सकता है और वारंटी का भी फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से तैयारी करें और अपने फोन को सुरक्षित रखने के सही तरीका अपनाएं। आइए जानते हैं कि होली पर अपने फोन को कैसे बचाएं और बिना किसी टेंशन के त्योहार का आनंद लें।