भारत में Free Fire गेम अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद इसकी पॉपुलैकरटी काफी बढ़ गई है। भारत के गेमिंग लवर्स इस गेम को बड़े चाव से खेलते हैं। हालांकि कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक इस गेम को नहीं खेला होगा। ऐसे में अपने स्मार्टफोन में इस गेम को डाउनलोड करने से पहले आप इसे ऑनलाइन खेलकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर डेमो के रूप में इस गेम को खेलकर चेक कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे कि यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर इसे डेमो के रूप में कैसे खेल सकते हैं।