Samsung Galaxy F16 5G, Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 OS अपग्रेड देने का वादा किया है। कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.9mm है।