
Aashiqui 3 First Look: 1990 की म्यूजिकल हिट फिल्म "आशिकी" के बाद "आशिकी 2" और अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कथित तौर पर "आशिकी 3" लेकर आ रहे हैं। "आशिकी 3" का पहला लुक सबके सामने है। इसके संबंध में टी-सीरीज की ओर से "तू मेरी आशिकी है…" गाने का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक फैंस का दिल जीत रहा है। ये लुक राहुल रॉय आशिकी लुक (Rahul Roy Aashiqui look), आदित्य रॉय कपूर के आशिकी लुक (Aditya Roy Kapoor Aashiqui 2 Look) से अलग है। आशिकी 3 फर्स्ट लुक की यही बात फैंस को पसंद भी आ रही है।
कार्तिक आर्यन का कथित रूप से "आशिकी 3" का पहला लुक आया है। टी-सीरीज की ओर से गाने का टीजर रिलीज किया गया जिसमें वो गिटार बजा रहे हैं, घनी दाढ़ी और बाल भी लंबे हैं। कार्तिक का ये इंटेंस लुक ऑनलाइन दर्शकों को पसंद आ रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं कि आखिरकार आशिकी 3 का पहला लुक आ गया, दमदार है ये लुक… इस तरह के कई कमेंट्स पढ़ने को मिल रहे हैं।
एक्टर कार्तिक आर्यन इस फिल्म में सिंगर के किरदार में दिख रहे हैं। होंठों में सिगरेट दबाए हैं (नोट- हम धूम्रपान का समर्थन नहीं करते हैं), टी-शर्ट और जींस के साथ ब्राउन कलर शर्ट की लेयरिंग है। साथ ही बिखरे लंबे बाल और घनी दाढ़ी इनके दर्द को भी बयां कर रही है। 2025 में यूथ के लिए शायद ये ट्रेंड भी बन जाए।
Aashiqui 2 के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के लुक की बात करें तो वो भी फैंस को पसंद आया था। इस फिल्म का ब्लैक कलर लेदर जैकेट भी युवाओं के दिल में बस गया था। ये फिल्म 2013 में आई थी। उस दौरान आदित्य की हल्की बियर्ड स्टाइल भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
अब अगर हम 1990 के राहुल रॉय के "आशिकी 3" के लुक की बात करें तो एक्टर को हमें थ्री पीस में देखा था। अगर हेयरस्टाइल की बात करें तो लंबे बाल में दिखे थे। लेकिन बियर्ड नहीं था। राहुल रॉय का क्लीन शेव लुक भी उस दौरान लोगों को पसंद आया था। इनके हेयरस्टाइल का ट्रेंड भी देखने को मिला था।
अगर हम आशिकी से लेकर कथित आशिकी 3 तक लुक को देखते हैं तो एक बात सेम नजर आती है वो है- हेयरस्टाइल। तीनों ही स्टार के कर्ली हेयर हैं। ये तीनों लंबे हेयरस्टाइल के साथ आशिकी टाइटल वाली फिल्म में दिखे हैं। हालांकि, ड्रेस की बात करें तो वो हमें जरूर अलग दिख रहा है।
टी-सीरीज की ओर से जारी कार्तिक आर्यन के फर्स्ट लुक वाले वीडियो में इनटेंस लुक दिख रहा है। हालांकि, इसमें फिल्म के टाइटल का जिक्र नहीं है। इसलिए ये सस्पेंस बरकरार है कि अनुराग बसु की इस फिल्म का नाम क्या होगा। हालांकि, लंबे समय से ये बात मीडिया में है कि कार्तिक आशिकी 3 लेकर आ रहे हैं। अब देखना ये है कि इस फिल्म का नाम बदलता है या फिर आशिकी 3 ही रहता है। लेकिन गाने की धून "तू मेरी जिंदगी…" ये संकेत दे रही है कि ये फिल्म आशिकी का ही सिक्वल है।
Published on:
16 Feb 2025 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
