ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 30 साल होने के बाद भी हमेशा से अपने फैन्स के बीच अपने अलग ही अंदाज में जलवा बिखेरती दिखाई देती हैं। मां बनने के बाद अमूमन लड़कियां अपने शरीर, ड्रेस ,मेकअप को लेकर केयर करना छोड़ देती हैं, हालांकि ये बात बहुत सी एक्टर्स को लेकर भी है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारें है, जिनकी शादी होने के बाद वो इन सारी चीजों से दूर हो गयी,पर ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बोल्ड अंदाज में हमेशा एक्टिव रही हैं। यहां तक कि कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं लेकिन कभी उन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।