अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं तो अजवाइन और इलाइची का पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन पेट के लिए किसी दवा से कम नहीं होती। इसमें मौजूद थाइमोल गैस और बदहजमी को कम करता है वहीं इलाइची पेट को ठंडक देती है और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखती है। इस पानी को नियमित पीने से पेट हल्का और पाचन बेहतर हो सकता है।