तरबूज (Watermelon) में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स यानी जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। यह फल शरीर में सूजन कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता हैं, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है और लिवर पर दबाव कम पड़ता है। इसके अलावा तरबूज में फाइबर भी होता है। जो पाचन में सहायक है और शरीर की सफाई में मदद करता है।