Chikoo Benefits: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में चीकू खूब दिखने लगता है। यह मीठा और रसीला फल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी किसी टॉनिक से कम नहीं। खास बात यह है कि चीकू कई बीमारियों से बचाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। अगर आप जान लें कि चीकू कब और कैसे खाना सही होता है तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। आइए जानते हैं, चीकू किन 4 बीमारियों के लिए फायदेमंद है और इसे खाने का सही तरीका क्या है।