10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

How To Lose Belly Fat: जिम और फैंसी डाइट को कहें बाय-बाय! ये 6 प्रैक्टिकल देसी तरीके पेट की जिद्दी चर्बी घटाने में करेंगे मदद

How To Lose Belly Fat: आज की इस स्टोरी में हम 6 ऐसे आसान और प्रैक्टिकल देसी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़ी ही आसानी से हमारे किचन में मिल जाते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो बिना किसी महंगे सप्लीमेंट के कुछ ही दिनों में आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगेगा।

3 min read
Google source verification
How To Lose Belly Fat

How To Lose Belly Fat | image credit gemini

How To Lose Belly Fat: आज के समय में लोग वजन घटाने के लिए फैंसी डाइट प्लान, महंगे सप्लीमेंट्स और विदेशी वेट लॉस ड्रिंक्स पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आए दिन बेली फैट कम करने के लिए अक्सर ऐसी चीजों की सलाह दी जाती है, जो न सिर्फ महंगी हैं, बल्कि हमारे भारतीय शरीर और जलवायु के हिसाब से उतनी अच्छी नहीं होतीं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि आयुर्वेद के अनुसार हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिन्हें मॉडर्न साइंस भी पेट की चर्बी (Visceral Fat) घटाने के लिए पावरफुल मानता है।
आज की इस स्टोरी में हम 6 ऐसे आसान और प्रैक्टिकल देसी तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बड़ी ही आसानी से हमारे किचन में मिल जाते हैं। अगर आप इन्हें सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो बिना किसी महंगे सप्लीमेंट के कुछ ही दिनों में आपका बढ़ा हुआ वजन कम होने लगेगा।

गुनगुना पानी (Lukewarm Water)

आजकल लोग ‘डिटॉक्स वाटर’ के नाम पर कई विदेशी हर्ब्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन चर्बी घटाने के लिए सादा गुनगुना पानी भी असरदार होता है। इसलिए रोजाना सुबह उठने के बाद बिना ब्रश किए 1-2 गिलास या अपनी जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे यह शरीर के फैट स्टोर्स को ब्रेक करने के साथ ही पाचन शक्ति को बढ़ाने और पेट साफ करने में भी मददगार होता है। इससे शरीर में पुराना जमा हुआ मल बाहर निकल जाता है और पेट तुरंत कम दिखने लगता है।

चीनी से दूरी (No Refined Sugar)

अक्सर लोग सुबह उठने के बाद चीनी वाली चाय के साथ स्वाद के चक्कर में पेस्ट्री, डोनट्स और डिब्बाबंद मिठाइयां या नमकीन खाना पसंद करते हैं, जो पेट की चर्बी का सबसे बड़ा कारण है। रिफाइंड चीनी में न्यूट्रिशन शून्य होने के साथ ही यह शरीर में जाते ही इंसुलिन स्पाइक करती है, जो सीधे फैट के रूप में जमा होने लगता है। इसलिए अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी डाइट से चीनी को हटा दें।

देसी घी और कच्ची घानी तेल (Healthy Fats)

अक्सर लोग फैट कम करने के चक्कर में घी और तेल पूरी तरह छोड़ देते हैं, जबकि बढ़ते वजन के पीछे का असली राज बाहर का रिफाइंड और जला हुआ तेल (Trans Fat) है। ऐसे में वजन घटाने के लिए आप बाहर के समोसे-कचौड़ी की जगह घर में बनी दाल और सब्जी में एक चम्मच शुद्ध देसी घी डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। घी में नेचुरल CLA होता है, जो मेटाबॉलिज्म सुधारकर पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आप कुकिंग के लिए रिफाइंड की जगह सरसों या नारियल का कच्ची घानी तेल इस्तेमाल करें। यह दिल और पेट दोनों के लिए बेहतर होता है।

होल फूड्स और मिलेट्स (Whole Grains & Millets)

वजन घटाने के लिए विदेशी अनाजों की जगह बाजरा, ज्वार, रागी और चोकर वाला आटा जैसे भारतीय मिलेट्स डाइट में शामिल करें। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। साथ ही शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं।

प्रोटीन (Indian Plant-Based Protein)

फैट लॉस के लिए लोग अक्सर महंगे प्रोटीन पाउडर खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन भारतीय दालें, चने, राजमा और पनीर प्रोटीन के बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं। ऐसे में अगर आप अपनी हर मील में दाल या चने जैसी चीजें शामिल करते हैं, तो आपकी बार-बार खाने की आदत छूट जाती है और शरीर एक्स्ट्रा कैलोरी को खुद ही बर्न करने लगता है। क्योंकि प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो धीरे-धीरे पचता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

जल्दी डिनर करें (Early Dinner / Intermittent Fasting)

देर रात में डिनर करना वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों के अनुसार शाम 7 से 8 बजे के बाद कुछ नहीं खाना चाहिए। रात को शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे खाना पचने के बजाय चर्बी में बदल जाता है। अगर आप रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच 12 से 14 घंटे का गैप रखते हैं, तो शरीर जमी हुई पुरानी चर्बी को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर देता है।

इन बातों का रखें ध्यान (Precautions to Keep in Mind)

ये सभी तरीके तभी काम करेंगे जब आप इन्हें नियम के साथ फॉलो करेंगे। केवल एक चीज करने से बड़ा बदलाव नहीं आएगा, बल्कि आपको एक बैलेंस लाइफस्टाइल अपनानी होगी। इसके साथ ही दिन भर खुद को एक्टिव रखें और हो सके तो 20-30 मिनट की सैर या योग जरूर करें। अगर आप इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी हेल्दी आदतों को अपनाते हैं, तो यह आपके बढ़े वजन को घटाने के साथ-साथ लंबे समय तक फिट रहने में भी मदद करेगा।