9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Improve Eyesight Naturally: डिजिटल युग में आंखों की रोशनी बढ़ाने का सबसे आसान और असरदार फॉर्मूला! आज ही अपनाएं ये 5 तरीके

Improve Eyesight Naturally: आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती हिस्सा हैं। तो डिजिटल लाइफस्टाइल के बीच आंखों की रोशनी बचाने के लिए ये आसान जादुई तरीके आपके बहुत काम आएंगे। अपनी आंखों को दें नया जीवन और चश्मे के बढ़ते नंबर को कहें अलविदा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 09, 2026

चश्मा हटाना है? तो आज ही ये करें

improve eyesight naturally (source: gemini)

Improve Eyesight Naturally: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी आंखों पर ध्यान ही नहीं दे पाते और इसे मशीन समझ बैठे हैं। सुबह आंख खुलते ही फोन की स्क्रीन से शुरू हुई जिंदगी, देर रात लैपटॉप पर काम खत्म करने के बाद ही बंद होती हैं। जिसका नतीजा हर बच्चे और बड़े आज के दौर में भुगत रहे हैं। आंखों में जलन, सूखापन, धुंधलापन और कम उम्र में ही चश्मे का भारी नंबर, क्या आपने कभी सोचा है कि हम अपनी आंखों को आराम देने के लिए वास्तव में क्या कर रहे हैं?

चश्मा उतारने के लिए घरेलू तरीके अपनाएं

अगर आपकी आंखों में कोई मेडिकल समस्या है, तो घरेलू तरीके आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद जरूर करेंगे, लेकिन वे चश्मे का विकल्प नहीं हैं। हालांकि, सही जीवनशैली और खान-पान से आप अपनी आंखों पर पड़ने वाले डिजिटल बोझ को काफी हद तक कम कर सकते हैं और भविष्य की गंभीर समस्याओं को टाल सकते हैं। अपनी आंखों को तेज धूप से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का सनग्लास पहनें और स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें।

आंखों को फ्रेश रखने के 5 जादुई तरीके

20-20-20 का नियम: यह आपकी आंखों का सबसे अच्छा दोस्त है। हर 20 मिनट काम करने के बाद, 20 फीट दूर रखी किसी चीज को कम से कम 20 सेकंड तक देखें। इससे आंखों को रिलैक्स मिलता है, जो लगातार स्क्रीन देखने से थक जाती हैं।

पलकें झपकाना न भूलें: जब हम स्क्रीन पर होते हैं, तो हम 60% कम पलकें झपकाते हैं। खुद को याद दिलाएं और बार-बार पलकें झपकाएं। यह आंखों के लिए एक नेचुरल लुब्रिकेंट का काम करता है और सूखापन दूर रखता है।

सही नींद और हाइड्रेशन: रात में 7-9 घंटे की गहरी नींद आंखों के सेल्स को रिपेयर करने का काम करती है। वहीं, दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन आंखों को सुखा देता है, इसलिए कैफीन और अल्कोहल से दूरी बनाना ही बेहतर है।

आंखों की एक्सरसाइज जरूरी: आंखों को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाएं और अपनी उंगली को पास लाकर फिर दूर की किसी वस्तु पर फोकस करें। इसे 5-6 बार करें। इससे आंखों को आराम मिलता है। आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आंखों में खून की कमी नहीं होती।

सही खाना-पीना: आंखों की सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं जो रेटिना की रक्षा करती हैं। गाजर, कद्दू और शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन रात में देखने की क्षमता को बढ़ाता है। ओमेगा-3 के लिए अखरोट और अलसी के बीज खाएं, विटामिन C के लिए संतरा और नींबू लें, और विटामिन E व जिंक के लिए बादाम और सूरजमुखी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।