10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैक और क्रीम छोड़िए! बेदाग निखार पाने के लिए नमक के साथ खाएं टमाटर, मुंहासे हो जाएंगे गायब

Benefits Of Eating Tomato With Salt For Skin: आज के इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि टमाटर पर नमक छिड़ककर खाने से चेहरे पर क्या फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Benefits Of Eating Tomato With Salt

Benefits Of Eating Tomato With Salt | image credit gemini

Benefits Of Eating Tomato With Salt For Skin: भारतीय किचन में टमाटर के बिना काम नहीं चलता। चाहे दाल में तड़का लगाना हो, सब्जी की ग्रेवी बनानी हो, सूप तैयार करना हो या सलाद में इस्तेमाल करना हो, टमाटर हर जगह इस्तेमाल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि टमाटर सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद लाइकोपीन, विटामिन C और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप मुहांसों जैसी त्वचा की समस्याओं से परेशान हैं, तो कच्चे टमाटर पर हल्का सा नमक छिड़क कर खाना आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। आज के इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि टमाटर और नमक का यह मेल आपकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद होता है।

एक्ने और मुंहासों से राहत (Fights Acne and Pimples)


टमाटर में कुदरती तौर पर ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल (Sebum) को कंट्रोल करने के साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सूजन को कम करते हैं। ऐसे में जब आप इसे नमक के साथ खाते हैं, तो यह शरीर के अंदरूनी सिस्टम को साफ करता है, जिससे खून साफ होता है और चेहरे पर नए दाने निकलने कम हो जाते हैं।

चमकती त्वचा के लिए (Skin Radiance)


टमाटर में मैजूद 'लाइकोपीन' सूरज की धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाने में मददगार होता है। ऐसे में नमक के साथ टमाटर खाने पर शरीर इन पोषक तत्वों को आसानी से शरीर में अवशोषित (Absorb) करने में मदद करता है। इससे स्किन बेजान नहीं दिखती और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है।

शरीर की सफाई के लिए (Natural Detox)


अगर आप सादे नमक की जगह काला या सेंधा नमक इस्तेमाल करते हैं, तो यह पाचन को और बेहतर बनाता है। वहीं टमाटर में मौजूद फाइबर और नमक मिलकर पेट को साफ रखते हैं। ऐसे में जब पेट ठीक रहता है, तो शरीर की गंदगी चेहरे पर मुंहासों के रूप में बाहर नहीं निकलती।

जवां दिखने में मददगार (Anti-Aging)


टमाटर विटामिन C से भरपूर होता है, जो स्किन में कोलेजन (Collagen) बनाने में मदद करता है। कोलेजन ही वह चीज है जो स्किन को ढीला होने से बचाती है और झुर्रियों को दूर रखती है। वहीं नमक शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखता है, जिससे चेहरा फ्रेश दिखता है।

हाइड्रेशन और ऑयली स्किन से बचाव (Hydration and pH Balance)


टमाटर में लगभग 95% पानी होता है। ऐसे में इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। जब आपकी स्किन अच्छी तरह हाइड्रेटेड रहती है, तो वह कम तेल छोड़ती है। इससे रोमछिद्र (Pores) बंद नहीं होते और ब्लैकहेड्स या एक्ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।


डिस्क्लेमर:
यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है। अगर आपको एसिडिटी या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो टमाटर के साथ नमक का सेवन कम करें। इसके अलावा स्किन की गंभीर समस्याओं के लिए डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

    बड़ी खबरें

    View All

    लाइफस्टाइल

    ट्रेंडिंग

    स्वास्थ्य