27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Muhana Mandi : थोक मंडी में टमाटर के दामों में हो रही बढ़ोतरी, बारीक हरी मिर्ची-नींबू भी बिक रहा महंगा

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड टमाटर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। टमाटर के अलावा आज नींबू और बारीक हरी मिर्ची भी महंगी बिकी।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohan Murari

Mar 09, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज लहसुन बिका महंगा

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज देसी व हाइब्रिड टमाटर के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली। टमाटर के अलावा आज नींबू और बारीक हरी मिर्ची भी महंगी बिकी। ​भिंडी और ग्वार फली पहले से ही महंगे चल रहे हैं। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम यथावत दिखाई दिए। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थिर आलू प्याज मंडी में आज लहसुन के दामों में बढ़ोतरी देखी गई। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच बोले गए। लहसुन के अलावा आज आलू-प्याज के दाम यथावत रहे। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के दाम इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 17 से 22 रुपए

टमाटर देसी 10 से 18 रुपए

मटर 21 से 22 रुपए

मिर्ची 35 से 50 रुपए

बारीक मिर्च 90 से 100 रुपए

फूल गोभी 18 से 20 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 40 से 45 रुपए

शिमला मिर्च 35 से 50 रुपए

नींबू 125 से 135 रुपए

लोकी 10 से 13 रुपए

भिंडी 40 से 63 रुपए

अदरक 56 से 58 रुपए

ग्वार फली 60 से 75 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 12 से 14 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 15 से 20 रुपए

टिंडा 12 से 30 रुपए

गाजर 10 से 12 रुपए

मूली 15 से 16 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

-------------------------------------

आलू-प्याज केे दाम स्थिर

आलू 5 से 9 रुपए

प्याज 8 से 15 रुपए

लहसुन 30 से 100 रुपए

-शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर