17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aroma Flavor Water Bottle: Gen Z का नया क्रेज! 4,000–5,500 रुपये में मिलने वाली अरोमा-फ्लेवर पानी की बोतल, क्या सच में फायदेमंद है या सिर्फ हाइप?

Aroma flavor water bottle: कुछ समय पहले Stanley 1913 के कप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे, वैसे ही अब Air Up और WaveX की अरोमा वाटर बॉटल खासकर Gen Z और सेलिब्रिटीज के बीच काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं ये अरोमा फ्लेवर वाटर बॉटल क्या है, यह कितने में मिल रही है और इसमें पानी पीने से क्या फायदे हैं।

2 min read
Google source verification
Aroma flavor water bottle

Aroma flavor water bottle | image credit- chatgpt

Aroma Flavor Water Bottle: सादा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन कई लोगों को सादा पानी पीना थोड़ा बोरिंग लगता है। इसलिए वे शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए अलग-अलग फ्लेवर वाला पानी पीना पसंद करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन दिनों सोशल मीडिया पर अरोमा-फ्लेवर वाटर बॉटल ट्रेंड में है। जैसे कुछ समय पहले Stanley 1913 के कप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे, वैसे ही अब Air Up और WaveX की अरोमा वाटर बॉटल खासकर Gen Z और सेलिब्रिटीज के बीच काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं ये अरोमा फ्लेवर वाटर बॉटल क्या है, यह कितने में मिल रही है और इसमें पानी पीने से क्या फायदे हैं।

कैसे काम करती है अरोमा फ्लेवर वाटर बॉटल


इन दिनों अरोमा फ्लेवर वाटर बॉटल चेरी कोला, बबलगम, हनी पीच और कॉफी जैसे कई फ्लेवर में मिल रही हैं। इन बोतलों में एक फ्लेवर पॉड लगा होता है। जिससे जब लोग स्ट्रॉ से इस बोतल से पानी पीते हैं, तो हवा उस पॉड की खुशबू को नाक के रास्ते दिमाग तक पहुंचाती है। इससे दिमाग खुशबू और पानी को एक साथ पहचानता है और सादा पानी भी फ्लेवर वाला लगने लगता है। इस बॉटल की अच्छी बात यह है कि इसमें चीनी या प्रिजर्वेटिव नहीं होते, जिससे कैलोरी या इंसुलिन बढ़ने का खतरा नहीं होता। इसके अलावा यह सोडा या पैकेज्ड जूस की तुलना में बेहतर विकल्प है। लेकिन इन बोतलों का इस्तेमाल करते समय एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। अगर स्ट्रॉ या फ्लेवर पॉड को ठीक से साफ न किया जाए, तो उनमें नमी की वजह से बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।

इन्फ्यूज्ड पानी से कैसे अलग है?


अरोमा-फ्लेवर पानी में सिर्फ खुशबू होती है, इसमें कोई भी चीज मिली नहीं होती। इसलिए यह सिंपल सादा पानी ही होता है। वहीं इन्फ्यूज्ड पानी में नींबू, पुदीना, संतरे का छिलका या फल डालकर बनाया जाता है। इससे पानी में हल्का स्वाद भी आता है और कुछ पोषक तत्व भी मिलते हैं।

घर पर ऐसे बना सकते हैं अरोमा फ्लेवर वाटर बॉटल


अगर आप इसे कम पैसे में DIY तरीके से घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसे आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए फूड-ग्रेड एसेंशियल ऑयल की एक बूंद कॉटन पर डालें। उसे फॉयल में लपेटकर उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। फिर इसे बोतल के ढक्कन या स्ट्रॉ के पास लगा दें। इसके बाद बोतल में सादा ठंडा या गुनगुना पानी भरें और आराम से सिप करके पिएं।

Gen Z को क्यों पसंद आ रही है?


इन दिनों सोशल मीडिया की वजह से यह वाटर बॉटल काफी ज्यादा ट्रेंड में है। Gen Z का मानना है कि दिनभर हाइड्रेटेड रहने के लिए इसमें पानी पीना मजेदार लगता है, इसलिए वे बिना सोचे-समझे पानी पी लेते हैं। हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होने की वजह से लोग इसे खरीदने से पहले सोच रहे हैं। यूरोप में इन बोतलों की कीमत लगभग €37.99 से €52 (करीब ₹4,000–₹5,500) तक है। वहीं भारत में कुछ प्रीमियम मॉडल ₹6,500 तक मिल रहे हैं। एक फ्लेवर पॉड लगभग 5 लीटर तक चलता है और उसकी कीमत करीब €9 होती है। वैसे तो अरोमा-फ्लेवर पानी एक स्टाइलिश और हेल्दी कॉन्सेप्ट है, लेकिन इसकी ज्यादा कीमत की वजह से यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के बजाय ट्रेंड फॉलो करने वालों के लिए प्रीमियम प्रोडक्ट है।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य