
Punch Monkey | image credit instagram
Baby Monkey Viral Video: पैंग्विन ट्रेंड के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हा बंदर पंच खूब छाया हुआ है। जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर का यह छोटा बंदर सिर्फ 7 महीने का है, लेकिन उसकी मासूमियत और अकेलापन लोगों के दिलों को सीधे छू रहा है। बताया जा रहा है कि बचपन में ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था, और तभी से पंच का जीवन तन्हाई और उदासी में बीत रहा था। वायरल वीडियो और तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे। इस कहानी ने न सिर्फ पंच को एक सोशल मीडिया सनसनी बना दिया है, बल्कि उसके बारे में बने मीम्स भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस नन्हे बंदर पंच की इमोशनल कहानी और साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ बेहतरीन मीम्स भी देखते हैं।
पंच की अकेलापन और उदासी को देखकर चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे खुश रखने के लिए एक मुलायम ऑरंगुटान का खिलौना दिया। इस खिलौने ने पंच की जिंदगी बदल दी। धीरे-धीरे वह अपने नए दोस्त के साथ खेलने लगा और उसे अपनी मां की झलक उसमें नजर आने लगी। अब वह पूरा दिन अपने खिलौने के साथ खेलता और खुश रहता।
खिलौने की मदद से पंच धीरे-धीरे अन्य बंदरों के साथ भी अब घुलने-मिलने लगा। पहले वह सभी से दूरी बनाकर रखता था, लेकिन अब उसने नए दोस्तों के साथ दोस्ती करनी शुरू कर दी। कुछ ही समय में पंच का एक नया परिवार बन गया, जो उसकी परवाह करता है। अब वह अपने दोस्तों के साथ खेलता-हंसता रहता है और अपने जीवन की खुशियों को पूरी तरह से जी रहा है।
पंच और उसके नए दोस्तों की वीडियो और तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उसकी मासूमियत, अकेलापन और फिर नए परिवार के साथ मिलने वाली खुशियों को देखकर भावुक हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स #KeepGoing और #Panch जैसे हैशटैग के साथ उसकी कहानी शेयर कर रहे हैं और उसे सपोर्ट कर रहे हैं।
Updated on:
22 Feb 2026 05:42 pm
Published on:
22 Feb 2026 05:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
