29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cancer Causing Products Kitchen: किचन की ये 7 चीजें बढ़ा सकती हैं Cancer का खतरा, इस्तेमाल में बरतें सावधानी

Cancer Causing Products Kitchen: घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। कई रिसर्च में साबित हुआ है कि कुछ घरेलू सामान कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं, इन 7 चीजों के बारे में जिसका इस्तेमाल हमें गंभीर बीमारी की तरफ लेकर जा सकती हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Mar 11, 2025

Cancer Causing Products Kitchen

Cancer Causing Products Kitchen

Cancer Causing Products Kitchen: किचन हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, जहां हम सभी अपने सेहत को तंदुरस्त रखने के लिए जरुरी सामान रखते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कुछ चीजें, जो आप रोज किचन में इस्तेमाल करते है, ये चीजें धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं? कई रिसर्च में पाया गया है कि इनमें जहरीले केमिकल्स होते हैं, जो शरीर में जमा होकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं।

अगर आप और आपका परिवार सेहतमंद रहना चाहते हैं तो इन 7 चीजों को इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। आइए जानते हैं, इन 7 चीजों के बारे में जिनका हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं और जो हमारे सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

1. नॉन-स्टिक कुकवेयर का ज्यादा इस्तेमाल करना

नॉन-स्टिक बर्तनों में एक खास तरह की कोटिंग होती है, जो ज्यादा गर्म होने पर जहरीले केमिकल छोड़ सकती है। अगर इसकी परत खराब हो जाए तो यह सेहत के लिए और भी खतरनाक हो सकती है। इस गंभीर बीमरी से बचने के लिए बेहतर होगा कि स्टील या लोहे के बर्तन इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें:Sunscreen use : त्वचा कैंसर से बचाव या विटामिन D की कमी का खतरा?

2. प्लास्टिक की बोतलों में पानी रखना

हम में से कई लोग पानी पीने के लिए अपने घरों या ऑफिस में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्मी या धूप में रखने से इनमें से केमिकल की मात्रा निकल सकते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे बचने के लिए आप प्लास्टिक की बोतल की जगह कांच या स्टील की बोतलें अपनाएं।

3. अल्मूनियम फॉयल में खाना लपेटना

किचन में अक्सर हमलोग अल्युमिनियम फॉयल रखते हैं। इसका उपयोग खाने को लपेटने या पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल कई सारी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकती हैं। इसलिए इस बीमारी से बचने के लिए आप अल्युमिनियम फॉयल की जगह खाना लपेटने के लिए बटर पेपर या केले के पत्ते का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें: रोजमर्रा की डाइट में छोटे-छोटे बदलाव बचा सकते हैं Cancer से

4. प्लास्टिक के डिब्बों में खाने को स्टोर करना

अधिकतर लोग घर में खाना स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्म खाने को प्लास्टिक में रखने से केमिकल घुलकर खाने में आ सकते हैं। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए स्टील या कांच के कंटेनर का इस्तेमाल करें।

5. रिफाइंड तेल का अधिक सेवन

रिफाइंड तेल में कई बार प्रोसेसिंग के दौरान ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। ज्यादा तेल वाला खाना खाने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके बजाय देसी घी, सरसों या नारियल तेल का इस्तेमाल बेहतर रहेगा।

6. सुगंधित मोमबत्तियों का धुआं

घर में खुशबू फैलाने के लिए कई सारे लोग कई तरह के अलग अलग फ्लेवर के कुछ मोमबत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। सुगंधित मोमबत्तियों में कई बार ऐसे केमिकल होते हैं, जो जलने के बाद जहरीले तत्व हवा में छोड़ते हैं। यह फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकता है और लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर आप खुशबू के लिए कुछ इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नेचुरल अगरबत्ती या एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करें।

7. प्लास्टिक की चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल

हम में से कई सारे लोग अपनी सुविधा के लिए प्लास्टिक की चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। प्लास्टिक की चॉपिंग बोर्ड पर बार-बार चाकू चलाने से उसमें से छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े खाने में मिल सकते हैं। यह शरीर में जाकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए लकड़ी या बांस की चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होगा।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।