24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cardamom Benefits In Empty Stomach: रोजाना सुबह खाली पेट इलायची खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

Cardamom Benefits In Empty Stomach: सुबह खाली पेट इलायची खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन ठीक रखने, मुंह की बदबू दूर करने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। जानिए रोजाना इलायची खाने के फायदे और इससे होने वाले नुकसान भी ताकि आप इस्तेमाल सोच समझ कर सकें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nisha Bharti

Jun 09, 2025

Cardamom Benefits In Empty Stomach

Cardamom Benefits In Empty Stomach प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Cardamom Benefits In Empty Stomach: इलायची सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आपने कभी खाली पेट इलायची खाने के असर के बारे में सोचा है? आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे, नुकसान और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

खाली पेट इलायची खाने के फायदे

सुबह खाली पेट इलायची चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट की समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, बदहजमी और एसिडिटी में राहत देते हैं। इलायची शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है यानी शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में भी मददगार होती है।

अगर आपको मुंह से बदबू की परेशानी है तो इलायची खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह मुंह को ताजा रखने में मदद करती है। इलायची में पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह तनाव कम करने, नींद बेहतर बनाने और सांस से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत देती है।

यह भी पढ़ें: Jeera Water Vs Chia Seeds For Skin: स्किन के लिए सुबह खाली पेट जीरा पानी पीना चाहिए या चिया सीड्स, जानिए

अत्यधिक खाने से हो सकता है नुकसान

हालांकि इलायची बहुत फायदेमंद है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसान भी कर सकता है। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है जैसे खुजली, सूजन या रैश। ज्यादा इलायची खाने से मुंह सूखने, जी मिचलाने या गैस बनने की समस्या हो सकती है। डायबिटीज या दवाओं का सेवन करने वालों को इसे सावधानी से खानी चाहिए।

रोज कितनी मात्रा में खानी चाहिए

रोज सुबह खाली पेट 1 या 2 इलायची खाना पर्याप्त होता है। इसे चबाकर खाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि हर चीज का असर हर शरीर पर अलग होता है, इसलिए किसी भी समस्या में डॉक्टर से संपर्क करें। संतुलित मात्रा में सेवन करना ही सेहत के लिए सही है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।