13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diya Mirza को है एथनिक वियर से प्यार,लाल बनारसी साड़ी में दिखा खूबसूरत लुक

दिया मिर्जा(diya mirza) ने की अपने ब्यॉय फ्रेंड वैभव रेखी संग शादी दिया मिर्ज़ा(diya mirza) की सुंदरता और फैशन ट्रेंड्स के चर्चे सोशल मीडिया पर काफी होते रहते हैं

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Feb 20, 2021

dia77.jpg

नई दिल्ली। दिया मिर्ज़ा(diya mirza) एक खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है जिन्होने अपने काम से हर किसी की मन जीत लिया है। बॉलीवुड में भले ही वो ज्यादा समय तक ना रह पाई हो लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया में चर्चे का विषय बनी ही रहती है। जब भी हम सुंदरता की बात करते हैं तो दिया मिर्ज़ा का नाम सबसे पहले आता है। उनकी सुंदरता और फैशन ट्रेंड्स के चर्चे सोशल मीडिया पर काफी होते ही रहते हैं।

66.jpg

दिया मिर्ज़ा अक्सर हर किसी इवेंट्स में जाती है तो साड़ी, सूट, और शरारा में ही देखी जाती हैं। जिससे यह पता चलता है कि उन्हें एथनिक आउटफिट्स काफी पसंद हैं। फिर चाहे रेड कारपेट हो या कोई सोशल इवेंट वो हमेशा ही इंडियन ड्रेसेस ही मिलती हैं।  

22.jpg

दिया मिर्जा ने अभी हाल में अपने ब्यॉय फ्रेंड वैभव रेखी संग शादी की है और इस दौरान वो लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आई थी जिसमें वो काफी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

11.jpg

दिया मिर्जा के आउटफिट की बात करें तो कोई भी इंवेट हो या फिर त्यौहार वो ट्रडिशनल आउट्फिट को पहनना ही पसंद करती है वो कभी किसी को निराश नहीं करती हैं।उन्हें ज्यादातर ब्लू और पिस्‍ते के कलर की साड़ी पहनना ज्यादा पसंद है।  

55.jpg

दिया को येलो कलर की साड़ी पहने हुए भी देखा गया है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।  

44.jpg

दिया मिर्ज़ा कई सारे इवेंट्स में साड़ी, सूट,के अलावा शरारा में भी देखी जाती हैं।  


बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल