
होली विशेज 2025 के कोट्स और शायरी की फोटो
Holi Wishes Quotes Photos: होली के मौके पर अपनों से आप दूर हैं या पास उनको ये विशेज कोट्स (Happy Holi Wishes) भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। होली, रंग-गुलाल, राधा-कान्हा… हर तरह के होली पर कोट्स यहां पर हैं। आप इन Happy Holi Quotes की तस्वीरों को देखिए और जो पसंद आए उसको भेज दें। इतना ही नहीं आप इन कोट्स को व्हॉट्सएप पर स्टेटस के रूप में भी लगा सकते हैं। इस तरह भी आप होली शुभकामनाएं लोगों को दे सकते हैं। चलिए हम फटाक से होली विशेज (Holi Wishesh) फोटो को देखते हैं।
1- राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
येरंग न जानेकोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंगों से भरी होली।
2- राधा के संग कान्हा ने खेली होली,
हम भी लेकर निकले अपनी टोली
बगल में पिचकारी हाथ में गुलाल,
प्यार के रंग से कर देंगे सबको लाल।
3- रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें।
4- अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली।
5- गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार।
6- हवाओं के साथ अरमान भेजा है
नेटवर्क के जरिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं, जिसने सबसे पहले
होली का राम-राम भेजा है।
7- रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी
रंगीली रहे यह बंदगी हमारी,
कभी न बिगड़े प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार हैप्पी होली।
8- होली देखो आई है, रंग हजार लाई है,
संग में खुशियों की सौगात लाई है।
9- प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली।
10- पूनम का चांद, रंगों की डोली, चांद से उसकी चांदनी बोली
खुशियों से भर दे सबकी झोली, मुबारक हो आपको ये होली।
Updated on:
14 Mar 2025 09:33 am
Published on:
12 Mar 2025 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
