4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली कार, जेब में रखे नोट या फोन पर चढ़ गया है होली का रंग? बस करें ये काम, नहीं होगा नुकसान

Holi Safety Tips:आज के स्टोरी में हम बताएंगे कि होली के दौरान फोन, कार और नोटों पर रंग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इनसे रंग हटा सकें और अपना होली का मजा पूरी तरह सुरक्षित तरीके से मना सकें।

3 min read
Google source verification
Holi Safety Tips:

Holi Safety Tips: image credits- chatgpt

Holi Safety Tips: होली का त्योहार मस्ती, रंग और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कभी-कभी यही उत्साह किसी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ी परेशानियां पैदा कर देता है। ऐसी घटनाएं अक्सर होली का मजा कम कर देती हैं और लोगों का मूड भी खराब कर देती हैं। जैसे बच्चों या दोस्तों की उछल-कूद में कार पर रंग लग जाना, जेब में रखे नोटों में पानी या रंग लग जाना, या फोन में पानी या रंग लग जाना।
ऐसी परेशानियों से बचने के लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है। साथ ही, अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो गया है तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम बताएंगे कि होली के दौरान फोन, कार और नोटों पर रंग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इनसे रंग हटा सकें और अपना होली का मजा पूरी तरह सुरक्षित तरीके से मना सकें।

फोन गिला होने पर करें ये उपाय

अगर होली के रंगो से आपका फोन गिला हो जाए, तो सबसे पहले उसे ऑन मत करें, क्योंकि गीले फोन में करंट फ्लो हो सकता है और मदरबोर्ड शॉर्ट हो सकता है। कम से कम 24–48 घंटे तक फोन बंद रखें। साथ ही, फोन को चार्ज मत करें, इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और फोन खराब हो सकता है। हेयर ड्रायर से सुखाने की कोशिश भी न करें, तेज गर्मी से स्क्रीन, बैटरी और फोन की सीलिंग खराब हो सकती है। फोन को चावल में डालना भी सही नहीं है, क्योंकि पानी पूरी तरह नहीं निकलता और चावल के कण पोर्ट में फंस सकते हैं। अगर फोन पर रंग लग जाए, तो उसे जोर से रगड़ें नहीं, पहले हल्के हाथ से पानी से साफ करें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें और फिर भी अगर फोन चालू न हो, तो किसी भरोसेमंद मोबाइल शॉप या सर्विस सेंटर पर ले जाकर दिखाएं।

होली के पक्के रंग कार पर लगने पर करें ये काम

अगर आपकी कार पर होली का रंग लग गया है, तो इसे साफ करते समय कुछ बातें ध्यान रखें नहीं तो कार का पेंट खराब हो सकता है। कभी भी सूखे कपड़े से रंगों को रगड़ें नहीं, इससे कार की पेंट पर खरोंच पड़ सकती हैं। इसे हटाने के लिए सबसे पहले हल्के पानी से रंग को गिला कर लें। ध्यान दें, पॉलिश, रिमूवर, थिनर या पेट्रोल जैसी चीजें बिलकुल इस्तेमाल न करें, ये पेंट को खराब कर सकती हैं। इसके अलावा कड़े ब्रश या स्क्रब का भी इस्तेमाल न करें, इसके बजाय माइक्रोफाइबर कपड़ा इस्तेमाल करें। यह कोमल होता है और बिना खरोंच के रंग साफ कर देता है।
कार को सीधे धूप में धोने से भी बचें, हमेशा छाया वाली जगह पर पार्क करें और तब ही धोएं जब कार की बॉडी ठंडी हो। इन आसान तरीकों को फॉलो करने से आपकी कार होली के पक्के रंग लगने के बाद भी चमकदार बनी रहेगी।

रंग लगे नोटों का करें ये उपाय

रंग खेलने के दौरान नोटों पर रंग लग जाना आम बात है, लेकिन इससे नोट बेकार नहीं हो जाते। ऐसे नोट वैध होते हैं और आप उन्हें बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बैंक में बदलवा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, जिन नोटों पर जानबूझकर रंग लगाया गया हो या जो फटे, कटे हों या जिनका नंबर और सिक्योरिटी फीचर साफ न हो, ऐसे नोट लेने से बचें। इसके अलावा अगर होली के समय नोट पानी या रंग से भीग जाए, तो पहले उसे सुखा लें और देखें कि रंग कितना लगा है। अगर ज्यादा रंग लग गया है, तो अपने किसी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर उसे बदलवा सकते हैं। बैंक ऐसे नोट लेने से मना नहीं कर सकता।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य