एलोवेरा जेल बालों को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है जो आपके बालों में नमी बनाए रखता है। इसमें पॉलीसैकेराइड्स होते हैं जो बालों की नमी को आकर्षित और बरकरार रखते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा में अमीनो एसिड होता है। जो ऑयली बालों, शुष्क, भंगुर बालों को पोषण देने में मदद करता है। जिससे वे नरम, चमकदार और चिकने हो जाते हैं।