15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIFA 2025: अवॉर्ड नाइट में कैटरीना कैफ, शाहरुख खान और करीना कपूर तक ने लुक से मचाया धमाल, देखिए खास तस्वीरें

IIFA 2025: 8 और 9 मार्च को आईफा अवॉर्ड्स (IIFA 2025) की सिल्वर जुबली समारोह (जयपुर) में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अपने स्टाइलिश लुक में नजर आए। इस रेड कारपेट भव्य इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी शानदार लुक से महफिल को रंगीन किया।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 10, 2025

Celebs At IIFA 2025

Celebs At IIFA 2025

Celebs At IIFA 2025: अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड के स्टार्स ने अपने शानदार लुक से मचाया धमाल। कैटरीना कैफ, शाहरुख खान और करीना कपूर सहित अन्य सितारों ने रंगीन शाम को अपने नाम किया। इन सितारों की दिलकश लुक ने रेड कारपेट इवेंट को और भी यादगार बना दिया। देखें, इस ग्लैमरस नाइट के कुछ खास सेलिब्रिटी के लुक्स की खासियत।

कैटरीना कैफ का रेड कारपेट हसीन लुक | Katrina Kaif IIFA 2025 Look

कैटरीना कैफ ने IIFA के रेड कारपेट पर अपना गोल्डन गर्ल लुक फ्लॉन्ट किया। गोल्डन कलर का फिश कट गाउन पहने वह बेहद शानदार और एलिगेंट नजर आ रही थीं। गाउन की फिटिंग और क्यूट फिश कट पैटर्न ने उनकी कर्व्स को खूबसूरती से हाईलाइट किया। उनके मैचिंग गोल्डन ईयररिंग्स और खुले बाल उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रहे थे।

बेबो उर्फ करीना कपूर के स्टाइलिश सिल्वर कलर का ऑफ-शोल्डर हाई स्लिट गाउन लुक

करीना कपूर की रेड कारपेट पर एंट्री बेहद स्टाइलिश और आकर्षक थी। उन्होंने सिल्वर कलर का ऑफ-शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना, जिसमें गाउन की शाइन और हाइलाइटेड स्लिट ने उनका लुक और भी आकर्षक बना दिया। गाउन की फिटिंग इतनी परफेक्ट थी कि वह बहुत ही क्लासी और खूबसूरत दिख रही थीं। साथ ही, मैचिंग सिल्वर नेकल्स और ब्रेसलेट के साथ उनके खुले बाल उनके लुक पर चार चांद लगा रहे थे। मेकअप की बात करें तो उनका मेकअप जिसमें स्मोकी आईज और लाइट पिंक लिप्स थे, एक्ट्रेस को बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें- IIFA 2025 में Men In Black का जलवा, पंचायत स्टार जीतू, विजय वर्मा… ने ब्लैक ड्रेस में जीता दिल

रेड कारपेट पर नोरा फतेही का मरून कलर वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस लुक

नोरा फतेही ने रेड कारपेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सभी को हैरान कर दिया। मरून कलर का वेलवेट बॉडीकॉन ड्रेस उनके परफेक्ट फिगर को हाईलाइट कर रहा था, जबकि उसका शाइन और सॉफ्ट फेब्रिक उनका लुक और भी स्टाइलिश बना रहा था। सिल्वर नेकलेस ने उनके पूरे लुक को मैच किया और ड्रेस के वेलवेट टेक्सचर को कम्प्लीमेंट किया। नोरा का मेकअप भी लुक के साथ पूरी तरह से सटीक था, जिसमें डार्क कलर की लिपस्टिक और स्मोकी आईज उनके ग्लैमरस अटायर को और भी बेमिसाल बना रहे थे।

किंग खान का ड्रेसिंग लुक | SRK Looks in IIFA

शाहरुख खान का लुक भी काफी स्लीक और क्लासी था। उन्होंने एक रिलैक्स्ड-फिट ब्लैक क्रू-नेक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने हाई वेस्ट फ्लेयर पैंट्स के अंदर टक किया था। पैंट्स की फ्लेयरिंग और लंबाई ने उनका लुक और भी शार्प और स्टाइलिश बना दिया। मैचिंग ब्लैक ब्लेजर के साथ उनका पूरा लुक और भी प्रीमियम नजर आ रहा था। ब्लेजर का नॉट्च लैपल कॉलर, पैडेड शोल्डर और टेलर्ड फिट शाहरुख के लुक को सॉफ़िस्टिकेटेड बना रहे थे।

शाहिद कपूर का फैशनेबल अंदाज |IIFA 2025

शाहिद कपूर ने ब्लू वेलवेट ड्रेस में एक बेहद हटकर लुक पेश किया। उनका यह ड्रेस बेहद रॉयल और शानदार था, जो उनकी मस्कुलर बॉडी को और भी परफेक्टली हाईलाइट कर रहा था। ब्लैक फॉर्मल शूज़ के साथ उनका लुक पूरी तरह से क्लासी था।

IIFA 2025 : गुलाबी नगर में सितारों की महफिल | IIFA Awards 2025 In Jaipur