बेल का जूस सिर्फ लिवर ही नहीं, पेट और पूरे शरीर के लिए अच्छा होता है। इसे पीने से पेट साफ रहता है, गैस और कब्ज जैसी दिक्कतें कम होती हैं। गर्मी के मौसम में ये शरीर को ठंडक देता है और लू लगने से बचाता है। बेल में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। जब लिवर अच्छा काम करता है तो चेहरा भी साफ दिखता है, थकान कम लगती है और खाना भी अच्छे से पचता है। यानी बेल जूस शरीर को अंदर से ठीक करने में मदद करता है।