
Chaitra Navratri 2025 colours
Navratri 9 Colours 2025 Outfit: चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से आरंभ हो रही है। इस दौरान हर दिन एक विशिष्ट रंग पहनने की परंपरा है, जो देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों से जुड़ा होता है। यह माना जाता है कि इन रंगों को पहनने से शुभता और आशीर्वाद मिलता है, साथ ही देवी दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है। इस वर्ष, 8 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। आइए जानते हैं नौ देवियों को कौन-कौन सा रंग पसंद है और इनका क्या महत्व है।
चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार देवी को पीला रंग अति प्रिय है। यह रंग न केवल ऊर्जा और प्रेरणा का प्रतीक है, बल्कि जीवन में नए आरंभ और सुख-समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है। इस दिन पीला रंग का ड्रेस पहनना शुभ होगा।
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है, जो तपस्या और भक्ति की देवी मानी जाती हैं। माता को हरा रंग पसंद है, जो संतुलन और शांति का प्रतीक भी होता है। इस दिन हरा रंग पहनना काफी शुभ होगा।
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, जो शक्ति और पराक्रम की देवी मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भूरे रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। यह रंग नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा का भी संकेत है।
चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है, जिन्हें सृष्टि की उत्पत्ति और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। देवी कुष्मांडा को नारंगी रंग बेहद प्रिय है। नारंगी रंग जीवन में उत्साह, ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। इस दिन नारंगी पहनने से व्यक्ति में मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है, जो शक्ति और प्रेम की देवी हैं। देवी को सफेद रंग पसंद है, जो पवित्रता, शांति और स्थिरता का प्रतीक है। इस दिन सफेद रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा।
छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है, जो देवी दुर्गा का एक रूप हैं और शक्ति, वीरता और प्रेम का प्रतीक हैं। इस दिन लाल रंग पहनना बड़ा ही शुभ होगा, क्योंकि लाल रंग शक्ति, ताकत और जुनून का प्रतीक है।
सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस विशेष दिन पर नीला रंग पहनने की मान्यता है। नीला रंग शांति, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक होता है। यह रंग आपको नकारात्मकता से भी बचाता है और सुरक्षा का एहसास कराता है।
कुछ परंपराओं में मां महागौरी (आठवां रूप) और मां सिद्धिदात्री (नौवां रूप) की पूजा एक ही दिन की जाती है।आठवे दिन मां महागौरी की पूजा होती है, जो सौंदर्य, प्रेम और तपस्या की देवी मानी जाती हैं। नवरात्रि के इस खास दिन पर गुलाबी रंग का वस्त्र पहनना शुभ होगा।
गुलाबी पहनने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। साथ ही, इस दिन आप चाहें तो इस दिन बैंगनी रंग का वस्त्र भी धारण कर सकते हैं, क्योंकि माता सिद्धिदात्री को बैंगनी रंग अति प्रिय है।
Updated on:
30 Mar 2025 11:39 am
Published on:
29 Mar 2025 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
