
Ronaldo Engagement Ring (PHOTO- Insta @georginagio)
Ronaldo Engagement Ring: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने आखिरकार अपनी 8 साल की पुरानी मोहब्बत जॉर्जिना रोड्रिग्ज से सगाई कर ली है। फुटबॉल लीजेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किसी आम रिंग से नहीं बल्कि ऐसी डायमंड रिंग से जिसकी कीमत से आप 25 लग्जरी फ्लैट खरीद सकते हैं। तो आइए इस खास रिंग के बारे में जानते हैं।
दरअसल, 12 अगस्त को जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया। फोटो में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था, कैप्शन में लिखा था हां, मैं चाहती हूं, इस जिंदगी में और अपनी हर जिंदगी में। जॉर्जिना के हाथ में चमक रहा था एक ओवल-शेप डायमंड, जो इतना बड़ा था कि अपनी ही कहानी का एक कैरेक्टर लग रहा था।
ज्वेलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया चैफ ने इस रिंग का डिटेल एनालिसिस किया। उनके मुताबिक ये 35 कैरेट का D-Flawless ओवल डायमंड है, जो डायमंड क्वालिटी में सबसे टॉप ग्रेड है। उनके अनुसार, इस रिंग की कीमत करीब 25 करोड़ है। इतना ही नहीं साइज, क्लैरिटी और साइड स्टोन की वजह से इसकी कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है।
इंटरनेट पर फोटो आते ही वायरल हो गया। फैंस इस फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा ये रिंग नहीं, डिस्को बॉल है। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाक में कहा यही तो टाइटैनिक से टकराया था। कुछ यूजर का कहना है कि ये रिंग 10 मिलियन से भी ज्यादा की है।
Updated on:
12 Aug 2025 01:06 pm
Published on:
12 Aug 2025 01:06 pm
