शाहरुख केवल हफ्ते के 5 दिन वर्कआउट करते हैं और बाकी के 2 दिन अपने बॉडी को आराम देते हैं। उनका वर्कआउट लगभग 2 घंटे का रहता है। उनके फिटनेस ट्रेनर प्रशांत उन्हें फंक्शनल और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ- साथ वेट ट्रेनिंग भी कराते हैं। शाहरुख के डाइट में प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल रहता है, जैसे नॉन-फैट मिल्क, स्किनलेस चिकन, फिश, और अंडे। कार्बोहाइड्रेट के लिए वो कच्ची सब्जियां पसंद करते हैं।