5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशियों के लिए जून महीने की शुरुआत होगी शानदार, बनेगा हर काम

शुक्र, बुध और मंगल अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों में होने वाले इस बदलाव का 3 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification
Astrology, june rashifal 2022, june horoscope 2022, june 2022 rashifal, june 2022 lucky zodiac sign, june 2022 horoscope, जून राशिफल 2022,

इन राशियों के लिए जून महीने की शुरुआत होगी शानदार, बनेगा हर काम

June Rashifal 2022: साल का छठा महीना जून कई लोगों के लिए खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में 5 ग्रहों का परिवर्तन होगा। जहां 3 जून को बुध अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे वहीं 5 जून को शनि वक्री हो जायेंगे। इसी के साथ इस महीने शुक्र, बुध और मंगल अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों में होने वाले इस बदलाव का 3 राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है।

इन राशियों के लिए शुभ है जून: जून का महीना मेष, वृषभ, सिंह और धनु वालों के लिए बेहद शानदार साबित होगा। हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर लाइफ से लेकर प्रेम जीवन तक में सफलता मिलेगी। आय बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस महीने करियर को आगे बढ़ाने का भरपूर मौका मिलेगा। बिजनेस में भी अच्छी तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

जून में दो ग्रहों की होगी अद्भुत युति: जून में बुध और शुक्र ग्रह की युति का योग बन रहा है। बुध ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में मौजूद है और अब 18 जून से शुक्र भी इस राशि में गोचर शुरू करने वाले हैं। वृषभ राशि में इन दोनों ग्रहों की युति 18 जून से 2 जुलाई तक बनी रहेगी। ज्योतिष अनुसार बुध-शुक्र युति से 'लक्ष्मी नारायण योग' का निर्माण होता है और इस योग को एक बेहद ही शुभ योग माना जाता है।

जून में इन ग्रहों में होंगे अहम बदलाव:
-3 जून को बुध वृषभ राशि में मार्गी होंगे। समय की बात करें तो बुध मार्गी होने का समय शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट का है।
-5 जून को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं। समय की बात करें तो शनिवार को सुबह 4:14 बजे शनि वक्री होंगे।
-सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2022 में होगा। जब भी सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं तब मिथुन संक्रांति मनाई जाती है। समय की बात करें तो, यह गोचर बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर होगा।
-शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 18 जून 2022 को होगा। इस दौरान शुक्र वृषभ राशि में आ जाएंगे। शुक्र गोचर की बात करें तो ये गोचर शनिवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर होगा।
-मंगल का मेष राशि में गोचर 27 जून 2022 में होगा। मंगल का ये गोचर सोमवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: राशि अनुसार मां लक्ष्मी के मंत्रों का करें जाप, धन संबंधी दिक्कतें होंगी दूर