9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Teddy Day 2026 Wishes: एक टेडी, कुछ अल्फाज और बहुत सारा प्यार, यही है टेडी डे का इजहार

Teddy Day 2026 Wishes: चाहे प्यार जताना हो, दोस्ती मजबूत करनी हो या किसी की जिंदगी में थोड़ी सी खुशी लानी हो एक टेडी बहुत कुछ कह जाता है। इस टेडी डे, थोड़ा सा प्यार और ढेर सारी मुस्कान जरूर बांटिए।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Feb 09, 2026

Teddy Day 2026

Teddy Day 2026 (source: gemini)

Teddy Day 2026 Wishes: वेलेंटाइन वीक चल रहा है जिसमें 10 फरवरी को कपल्स टेडी डे मनाते हैं और एक दूसरे को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। टेडी बियर एक सॉफ्ट टॉय होता है, लेकिन टेडी डे पर कपल्स अपनो को अलग - अलग संदेश भेज कर टेडी डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन टेडी के साथ भेजी गई शुभकामनाएं संदेश और कोट्स (Teddy day 2026 wishes quotes) रिश्तों में अपनापन और सुकून भर देते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो सही शब्द इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

टेडी डे स्पेशल शायरी- (Teddy day Shayari)

मोहब्बत के एहसास के साथ भेज रहा हूं एक प्यारा सा टेडी
रखना इसे हमेशा अपने पास, ये याद दिलाएगा तुम्हें हर पल
कि तुम हो मेरे लिए बहुत खास।
Happy Teddy Day

आजकल हम हर टेडी को देखकर मुस्कुराते हैं
क्योंकि उनमें हमें आपकी सूरत नजर आती है।
Happy Teddy Day

टेडी की तरह तुम भी हमेशा मुस्कुराते रहना
अपनी क्यूटनेस से इस दिल को बहलाते रहना।
Happy Teddy Day

जब मैं पास न होऊं तो इसे गले लगा लेना,
मेरा सारा प्यार इस टेडी से पा लेना।
Happy Teddy Day

जितना सॉफ्ट ये टेडी है
उतनी ही मीठी आपकी बातें
इन यादों के साथ कट जाती हैं
हमारी तन्हा रातें।
Happy Teddy Day

तेरे प्यार में खो जाने को जी चाहता है
टेडी की तरह तुझे अपनी बाहों में समाने को जी चाहता है।
Happy Teddy Day

टेडी डे स्पेशल कोट्स- (Teddy Day Special Quotes)

मेरी खुशियों का पता तुम्हारे पास है
और मेरा ये प्यारा टेडी भी अब तुम्हारे पास है।

मुस्कुराते रहो उस टेडी की तरह
जो बिना कुछ बोले भी ढेर सारा प्यार दे जाता है।

इस टेडी की तरह हमारी यादें भी हमेशा सॉफ्ट और प्यारी बनी रहें।

टेडी से भी सॉफ्ट है तेरा प्यार
जिसे मैं सहेजकर रखूं
हर दिन हर बार।