13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Rekha Gupta Bungalow : 9 लाख की TV, 6 लाख के झूमर… दिल्ली सीएम रेखा के नए बंगले क्या-क्या होगा नया

CM Rekha Gupta Bungalow : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिले सरकारी बंगले को रेनोवेट करने का पहले चरण का काम शुरु हो गया है। इसमें 60 लाख रुपये की लागत से बंगले को रेनोवेट किया जाएगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jul 03, 2025

CM Rekha Gupta Bungalow

CM Rekha Gupta Bungalow ( photon - patrika network )

CM Rekha Gupta Bungalow : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को आवंटित सरकारी बंगले के रेनोवेशन का काम शुरु हो गया है। राज निवास मार्ग पर मौजूद इस बंगले नंबर -1 के नवीनीकरण के पहले चरण में 60 लाख रुपये की लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 28 जून को जारी टेंडर में इस खर्च का ब्योरा सामने आया है। नवीनीकरण ऐसे समय हो रहा है जब पिछली सरकार के 'फिजूल खर्ची' पर विपक्षी दलों ने तीखे सवाल उठाए थे। रेखा गुप्ता ने फरवरी 2025 में सीएम की शपथ लेने के बाद कहा था कि वह पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आलीशान घर 6, फ्लैगस्टाफ रोड में नहीं रहेंगी। भाजपा ने इसे 'शीश महल' बताया क्योंकि यहां 33.66 करोड़ से सजावट-मरम्मत हुई थी।

वर्तमान में निजी निवास में रहती है सीएम रेखा

सीएम रेखा फिलहाल शालीमार बाग के अपने नीजी निवास में ही रहती है। लेकिन जल्द ही बंगला नंबर-1 अब उनका आधिकारिक आवास होगा। इस टाइप-7 कैटेगरी के बंगले में चार बेडरूम, विजिटर्स हॉल, किचन, लॉन, सर्वेट क्वार्टर और ड्राइंग रूम है। इसके पास ही बंगला नंबर 2 को 'कैम्प ऑफिस' के रूप में अलग टेंडरों से विकसित किया जाएगा।

सीएम के बंगले में क्या-क्या सुविधाएं

इस बंगले में 9.3 लाख की लागत से 5 स्मार्ट टीवी और 4के यूएचडीसेट लगाए जाएंगे। इसके अलाव 6.03 लाख में 3 बड़े झूमर सहित 115 लाइटिंग यूनिट और 7.7 लाख में 14 एयर कंडीशनर भी इस बंगले में लगेंगे। साथ ही बंगले में 5.74 लाख के 14 सीसीटीवी कैमरे, 2 लाख का बैकअप पावर सिस्टम, 1.8 लाख के 23 पंखे, 85,000 में ओटीजी, 77,000 में वॉशिंग मशीन, 60,000 में डिशवॉशर और 163,000 में गैस स्टोव भी लगाया जाएगा। इसके अलावा 32,000 में माइक्रोवेव ओवन और 91,000 में 6 गीजर भी इस बंगले में लगाए जाएंगे ताकि सीएम और उनका परिवार यहां आराम से रह सके।

पहले दफ्तर के तौर पर उपयोग हो रहा था भवन

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के अनुसार भवन पहले उप-राज्यपाल सचिवालय के दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल हो रहा था। इसलिए इसे रहने योग्य बनाने के लिए सुधार व आधुनिकीकरण की जरूरत है।