
use nariyal tel for Dandruff
Dandruff Removal: आजकल रूसी की समस्या हर किसी को परेशान कर रही है, कोई भी मौसम हो बालों में डैंड्रफ लाजमी हो गया है, ये एक समस्या बालों में कई और बीमारी को पैदा कर देती है। बालों के स्कल्प में जब कोई स्किन मृत हो जाती है तो वो छोटे टुकडों में झड़कर गिरती है, वही रूसी है। आप कितने भी शैंपू, तेल और ट्रीटमेंट कर लें इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो इसके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। नारियल तेल जादूई पुड़िया है जो डैंड्रफ जड़ से मिटा देगा। चलिए इसके इस्तेमाल के तरीके पर चर्चा करते हैं।
नारियल तेल (Coconut Oil use in hindi) में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। वहीं,इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ जड़ से साफ हो जाता है, साथ ही दूसरी और बीमारियां भी दूर होती हैं।
नारियल तेल को दो ऐसी चीजें हैं जिसमें मिलाकर लगाने से रूसी जड़ से खत्म हो जाती है।
नींबू में मिलाकर लगाएं (Use Coconut oil with Lime)
सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें, अब इसमें नींबू के रस की 2-3 बूंद मिलाएं, अब अपने बालों को शैंपू से वॉश करें, फिर इस पानी से बालों को गीला कर लें, नींबू के पानी से बाल धोने के बाद आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं, ऐसे में आप चाहें तो 1 घंटे बाद बाल धो सकती हैं, इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी।
कपूर के साथ मिलाकर लगाएं (Use coconut oil with camphor)
कपूर को हल्के गुनगुने नारियल तेल में अच्छे से मिक्स कर लें, उसके बाद उस मिश्रण को बालों के जड़ों में अच्छे से लगाएं, हल्के हाथों का प्रयोग करें, एक हफ्ते में दो बार जरूर इस प्रक्रिया को करें, फिर देखें आपको इसके जादूई नतीजे मिलेंगे।
इसके अलावा दही डैंड्रफ पर रामबाण साबित होती है, दही को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाने के बाद 10 मिनट रखें और फिर सिर धोकर साफ करें, इससे सिर की अच्छी सफाई होती है और रूसी पूरी तरह हटा जाती है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा को भी डैंड्रफ दूर करने के लिए सिर पर लगा सकते हैं। एलोवेरा से डैंड्रफ हट जाता है और सिर को एंटी-फंगल गुण भी मिलते हैं।
Published on:
14 Feb 2024 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
