
Pahalgam Tourist Places
Pahalgam Tourist Places: पहलगाम कश्मीर का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी शांत वादियों, हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है। जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है । हर साल लाखों पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आते हैं।लेकिन मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जिले के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर कायराना हमला कर दिया, जिसमें कुछ की जान भी चली गई।
पहलगाम, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पहाड़ी इलाका है। यह श्रीनगर एयरपोर्ट से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर है। पहलगाम को 'चरवाहों की घाटी' भी कहा जाता है। यहां बहती लिद्दर नदी, घने जंगल और पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर जैसे स्थल इसे पर्यटकों के लिए खास बनाते हैं।
पहलगाम से कुछ किलोमीटर दूर बाइसारन एक शांत और खूबसूरत जगह है, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। देवदार के पेड़, हरे-भरे मैदान और बर्फीले पहाड़ इसे खास बनाते हैं। यहां से तुलियन झील के लिए ट्रेकिंग और कैंपिंग भी की जाती है। बाइसारन की हरियाली, बर्फ से ढके पहाड़ और साफ-सुथरी नदियां जो स्विट्जरलैंड की याद दिलाते हैं। गर्मियों में यह क्षेत्र हरे-भरे मैदानों से भर जाता है, जबकि सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़ लेता है। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह आदर्श मानी जाती है, विशेष रूप से तुलियन झील तक जाने वालों के लिए।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में राजस्थान का कश्मीर घूमने जाएं
स्विट्जरलैंड की तरह, पहलगाम का मौसम भी साल भर ठंडा और सुहाना बना रहता है। सर्दियों में यहां भारी बर्फबारी होती है, जिससे यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। यही कारण है कि पर्यटक यहां विंटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लेने आते हैं।
रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए पहलगाम में ट्रैकिंग, घुड़सवारी, रिवर राफ्टिंग और स्कीइंग जैसी कई गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। सर्दियों में तो यह जगह स्कीइंग लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती।
जो लोग शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति की तलाश में हैं, उनके लिए पहलगाम एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की ताज़ी हवा और शांत वादियां आपको सुकून का एहसास कराती हैं, जो स्विट्जरलैंड जैसी लगती हैं।
| वर्ष | पर्यटकों की संख्या |
|---|---|
| 2020 | 34,76,153 |
| 2021 | 1,13,16,484 |
| 2022 | 1,88,84,317 |
| 2023 | 2,07,34,673 |
| 2024 | 334,98,000 |
बाइसारन घाट: शांत और खूबसूरत जगह, जिसे 'मिनी स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है।
अरु घाटी: हरे-भरे मैदानों, पहाड़ों और झीलों से घिरी एक मनमोहक जगह।
बेताब घाटी: फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रसिद्ध, सुंदर नज़ारों और झरनों के लिए मशहूर।
चंदनवाड़ी: अमरनाथ यात्रा का शुरुआती पड़ाव, जहां से यात्री अमरनाथ गुफा के लिए ट्रेक शुरू करते हैं।
तारसर झील: यह स्थल जगह भी पहलगाम के पास स्थित हैं।
बेताब घाटी: फिल्मों की शूटिंग के लिए फेमस बेताब घाटी अपने सुंदर नजारों, झरनों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है।
Published on:
23 Apr 2025 12:34 pm

बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
