आपको बता दें, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण (Gravity) नहीं होता, जिसे माइक्रोग्रैविटी (Microgravity) कहा जाता है। धरती पर ग्रैविटी के कारण हमारे बाल नीचे रहते हैं, लेकिन स्पेस में वे हवा में तैरते रहते हैं। ऐसे में अगर कोई बाल बांधने की कोशिश भी करे तो वे ठीक से बंध नहीं पाते और बार-बार खुल सकते हैं। इसलिए बालों को खुला रखना ही ज्यादा आरामदायक होता है।