5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Environment Day 2022 Hindi wishes: हिंदी में भेजें पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, ऐसे करें सभी को जागरुक

World Environment Day 2022 Wishes Sms Quotes Status Messages in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन सरकारों, निजी संगठनों, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्रवाई करने के लिए मनाया जाता है। हम आशा करते हैं कि इस विश्व पर्यावरण दिवस 2022, आप एक अधिक जीवन्त जीवन की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए प्रेरित होंगे और इस पथ पर चलते रहेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Shekhar Suman

Jun 04, 2022

World Environment Day 2022 wishes sms quotes status messges in hindi

World Environment Day 2022 wishes sms quotes status messges in hindi

World environment day 2022 wishes, quotes in Hindi: पूरी सृष्टि और हमारा जीवन प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीवित रहने के लिए हवा, पानी, भोजन और दूसरी चीज़ो की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की देन है। धरती पर जीवन होने की वजह इसका पर्यावरण माना जाता है। अगर पर्यावरण नहीं रहेगा तो हम भी नहीं रहेंगे। तेजी से कटते वृक्षों और लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण को बचाए रखने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहली बार5 जून 1972 को पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था। साल 2022 में पर्यावरण दिवस 2022 की थीम 'Only One Earth' यानी केवल एक पृथ्वी रखी गई है। इस थीम का मकसद लोगों में प्रकृति के साथ सद्भाव के प्रति चेतना लाने का है। अगर आप इस जागरूकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हिंदी में इसकी विशेज, कोट्स, संदेश, स्टेटस और एसएमएस देख सकते हैं।


अपनी दुनिया को साफ और हरा रखें
पेड़ बचाओ, पर्यावरण बचाओ
स्वच्छ शहर, ग्रीन सिटी
हैप्पी वर्ल्ड पर्यावरण दिवस 2022


पेड़ काटकर पक्षियों का घर उजाड़ते हो
प्रदूषण फैलाकर पाने के लिए तरसाते हो
क्या यूं ही बेशर्मी से बर्बादी करते रहोगे
क्या नई पीढ़ी के लिए कुछ नहीं करोगे


हरी दुनिया, पेड़ पौधों की दुनिया
शुद्ध और स्वच्छ हवा-जल की दुनिया
फूल जैसे खिले चेहरे की दुनिया
काश हमारी होती ऐसी प्यारी दुनिया


विश्व पर्यावरण दिवस जरूर मनाएं
अपने आस-पास कोई पेड़ लगाएं
पॉलिथीन का प्रयोग न करे और
बाजार घर से थैला लेकर जाएं


मावन जीवन है खतरे में
इसमें है हम सबकी समझदारी
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे
पर्यावरण की हम लेंगे जिम्मेदारी


चलो इस धरती को रहने योग्य बनाएं
सभी मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएं।
Happy World Environment Day 2022


हर आदमी की जरूरत है
पृथ्वी पर्याप्त प्रदान करता है
हर आदमी की जरूरत को पूरा करें,
लेकिन हर आदमी के लालच नहीं
खुद को बचाने के लिए पर्यावरण बचाओ
पर्यावरण दिवस 2022 की शुभकामनाएं


पर्यावरण जागरूकता फैलाते चलो
लोगो को पेड़ों के लिए मनाते चलो
कोई मिल ही जाएगा इनका हमदर्द
अपने इरादों को मजबूत बनाते चलो
हैवी विश्व पर्यावरण दिवस 2022



विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के Quotes जो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं

"हम दुनिया के जंगलों के लिए क्या कर रहे हैं, लेकिन हम अपने और एक दूसरे के लिए क्या कर रहे हैं इसका एक दर्पण प्रतिबिंब है।" - महात्मा गांधी

- "पर्यावरण वह सब कुछ है जो मैं नहीं हूं" - अल्बर्ट आइंस्टीन

- "हमारे ग्रह का अलार्म बंद हो रहा है, और यह जागने और कार्रवाई करने का समय है" - लियोनार्डो डिकैप्रियो

- "यदि मानवता को लंबे समय तक जीना है, तो आपको पृथ्वी की तरह सोचना होगा, पृथ्वी की तरह कार्य करना होगा और पृथ्वी बनना होगा क्योंकि आप वही हैं" - सद्गुरु

- "अब हवा में इतना प्रदूषण है कि अगर यह हमारे फेफड़ों के लिए नहीं होता तो यह सब डालने के लिए कोई जगह नहीं होती।" — रॉबर्ट ओर्बेने