31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Winter Session LIVE : विधानसभा में शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, अपनी ही सरकार को घेरते दिखे भाजपा विधायक

MP Winter Session LIVE : मध्य प्रदेश विधानसभा में आज गुरुवार को शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। प्रदेश में नल-जल योजना में हुए घोटाले के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। यहां देखें आज के लाइव अपडेट्स..।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Winter Session LIVE

MP Winter Session LIVE : मध्य प्रदेश विधानसभा में आज यानी गुरुवार को शीतकालीन सत्र चौथा दिन है। सदन में खाद संकट पर चर्चा होगी। इसके अलावा, सदन में आज चार विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते कुपोषण पर और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बिजली समस्याओं पर सदन का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं। यहां देखें आज के सत्र से जुड़ लाइव अपडेट्स..।

प्रमुख घटनाएँ

2025-01-22 12:05:30 pm

2024-12-19 05:01:02 pm

MP Winter Session LIVE : बाबा साहेब का पोस्टर और सदन में हल्लाबोल

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भोजन अवकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की। विधायकों ने इस दौरान बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि, बीजेपी सरकार ने देश के सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमारे भगवान हैं। बीजेपी और मोदी-शाह संविधान विरोधी है।

2024-12-19 04:44:04 pm

MP Winter Session LIVE : उज्जैन के मास्टर प्लान पर सवाल

इसके बाद बीजेपी विधायक सतीश मालवीय ने उज्जैन मास्टर प्लान में बरी जा रही अनियमितता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, संज्ञान में आया है कि यातायात नगर की 1.64 हेक्टेयर जमीन निजी हाथों में दी जा रही है। इसके जवाब में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। सिंहस्थ की जमीन पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया, जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगर जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

2024-12-19 04:27:41 pm

MP Winter Session LIVE : भाजपा विधायक का सवाल

भाजपा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से ही सवाल कर दिए। उन्होंने सदन में प्रधानमंत्री आवास योजना में आई अनियमितता पर सवाल किया था। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नगरीय विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया कि, नर्मदापुरम नगर पालिका में जांच के दौरान पता चला कि 2.5 लाख रुपए की जगह लाभार्थियों को 3 से 8 लाख रुपए तक खाते में आए हैं? ऐसे करीब 30 केस हैं। क्या यह राशि नियमों के अनुसार है। अगर नहीं तो इस मामले में अब तक क्या कार्ववाई की गई?

भाजपा विधायक के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवब देते हुए कहा कि अपर संचालक नगरीय प्रशासन और डेवलपमेंट विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। जांच में पाया गया है कि, मर्मदापुरम में 45 हितग्राहियों को तय राशि से अधिक भुगतान हुआ है। इस मामले के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस दिया है। दो महीने में इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा।

2024-12-19 03:49:58 pm

MP Winter Session LIVE : भूपेंद्र सिंह पर मंत्री गोविंद सिंह का पलटवार

भूपेंद्र सिंह के एक बयान सागर का एक मंत्री भाजपा को कमजोर कर रहा है। इसपर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बयान दिया है। गोविंद सिंह ने कहा कि मैं भाजपा का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। 3 कड़ी चुनौतियों को मैंने पार किया। दो विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा में मैंने पार्टी के लिए काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसके बाद से अबतक लगातार मैं भाजपा की मजबूती के लिए काम कर रहा हूं। बीजेपी बेहद अनुशासित पार्टी है, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष को लेकर कहा कि वो एबीवीपी से आए हैं और अभी 5 साल ही हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही आए हैं। बीजेपी का वरिष्ठ नेतृत्व भूपेंद्र सिंह के मामले को देख रहा है।

2024-12-19 01:49:12 pm

MP Winter Session LIVE : विधानसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

2024-12-19 01:42:39 pm

MP Winter Session LIVE : सैलरी पर टेक्स खुद भरेंगे माननीय

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता) संशोधन विधेयक 2024 पटल पर रखा है। संशोधन विधेयक पर चर्चा के बाद सदन में इसे पास कर दिया गया है। इसके तहत विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अपने वेतन पर लगने वाला टेक्स खुद ही भरेंगे।

2024-12-19 01:36:29 pm

MP Winter Session LIVE : कांग्रेस विधायक को खुद की हत्या की आशंका

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा में ये कहते हुए सभी को हैरान कर दिया कि उन्हें खुद की जान का खतरा है। उन्होंने कहा, 'रीवा में मेरी हत्या हो सकती है। मैं सदन में चिल्ला-चिल्लाकर ये बात कह रहा हूं, लेकिन सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही।' ये बयान उन्होंने उस समय दिया, जब वो अपने क्षेत्र, सेमरिया विधानसभा, के एक युवक की हत्या का मामला सदन में उठा रहे थे। उन्होंने इस हत्या की जांच रीवा पुलिस से लेकर राज्यस्तरीय टीम से कराने की मांग की है।

इसपर गृह राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब दिया कि फिलहाल मामले की जांच एसआईटी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक एसआईटी जांच से असंतुष्ट हैं तो उनकी मांग पर विचार किया जा सकता है।

लेकिन, जब बहस लंबी खिंचने लगी तो कांग्रेस नेता अजय सिंह ने हस्तक्षेप कर विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस मामले में आसंदी से निर्देश जारी कर सीआईडी से जांच कराई जाए। इसके जवाब में मंत्री ने दोहराया कि एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद भी अगर विधायक असंतुष्ट रहते हैं तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।

2024-12-19 01:28:12 pm

MP Winter Session LIVE : अंबेडकर पर गर्माई सियासत

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर गर्माई सियासत को लेकर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इनके पास कोई काम तो है नहीं इसलिए इसी प्रकार के आंदोलन को स्वरूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस को परम श्रद्धेय अंबेडकर जी का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। उनको चुनाव हराने वाली कांग्रेस ही है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके पंच तीर्थों को स्थापित किया है।

2024-12-19 01:20:19 pm

MP Winter Session LIVE : योजना पर भाजपा का पलटवार

जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वजों ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के समय सूखा पड़ा था। मोहन सरकार घर-घर पानी दे रही है। जो बहनें पांच-पांच किलोमीटर पानी लेने जाती थीं, उन्हें घर में पानी मिल रहा है।

2024-12-19 12:10:57 pm

MP Winter Session LIVE : कांग्रेस का विरोध

अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए राशि ना मिलने के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने अपना वेतन वापस लेने का प्रस्ताव दिया है। शून्य काल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद भी स्वीकृति नहीं मिल रही है। क्षेत्र में विकास का कराया जाए। सरकार चाहे तो उनका पूरा वेतन वापस ले ले। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष ने वेतन वापस लेने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा है।

2024-12-19 12:08:44 pm

MP Winter Session LIVE

2024-12-19 12:04:41 pm

MP Winter Session LIVE : जल जीवन में 40 फीसदी भ्रष्टाचार!

जल जीवन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकर्ताओं में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सचिन यादव, नितेन्द्र सिंह समेत दर्ज़नों विधायक मौजूद हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने नारा लगाते हुए कहा- 'भ्रष्टाचार की नई कहानी, नलों में नहीं है पानी...'। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जल जीवन में 40 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ है।

2024-12-19 12:02:46 pm

MP Winter Session LIVE : 10 मिनट का स्थगन

श्रद्धांजलि के बाद सदन की कार्यलाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

2024-12-19 12:00:04 pm

MP Winter Session LIVE : दी गई श्रद्धांजलि

सदन कार्यवाही शुरू होते ही सदन्या अग्नि चंद्राकर भूतपूर्व विधानसभा सदस्य, सत्य भानू चौहान, तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी गई।

2024-12-19 11:49:06 am

MP Winter Session LIVE : आज चार विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथा दिन सदन में खाद संकट पर चर्चा तय है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा का नोटिस दिया है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने खाद के मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, सदन में आज चार विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते कुपोषण पर और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बिजली समस्याओं पर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे।