9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

By Election Result Update: दौसा से कांग्रेस की जीत, भाई को नहीं जिता पाए किरोड़ीलाल मीणा

दौसा विधानसभा उपचुनाव में 10 ईवीएम की रिकॉउंटिंग से नहीं बदला परिणाम, कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा 2300 वोट से जीते, बीजेपी के जगमोहन मीना की हार।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Akshita Deora

Nov 23, 2024

CG Election 2025

राजस्थान की दौसा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। भाजपा को यहां हार का मुंह देखना पड़ा।

प्रमुख घटनाएँ

2024-11-23 09:05:42 pm

2024-11-23 05:00:04 pm

2024-11-23 02:52:31 pm

दौसा से बड़ी खबर

बीजेपी की रिकॉउंटिंग की मांग पर निर्वाचन विभाग ने निर्णय किया और अधिकतम 10 मशीनों की री काउंटिंग की अनुमति दे दी है।

2024-11-23 02:17:07 pm

रिकॉउंटिंग की मांग

दौसा में कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी ने रिकॉउंटिंग की मांग करते हुए रिटर्निंग अधिकारी को एप्लीकेशन दी है। कॉलेज परिसर में गहमा-गहमी हुई जिसके बाद बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीना काउंटिंग कक्ष में पहुंचे।

2024-11-23 01:40:41 pm

दौसा में कांग्रेस

दौसा विधानासभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली। 2109 वोटों से दीनदयाल बैरवा ने किरोड़ीलाल मीना के भाई को हराकर जीत दर्ज की।

2024-11-23 01:20:00pm

दौसा से बड़ी खबर

कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल की करीब 2300 वोट से जीत। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीना के भाई बीजेपी के जगमोहन मीना हारे। हालांकि अभी परिणाम की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

2024-11-23 01:15:33 pm

दौसा- 16वें राउंड

दौसा में 16वें राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस की 5652 तक लीड रही। पिछले चार राउंड से कांग्रेस की बढ़त लगातार कम हो रही है।

2024-11-23 01:00:33 pm

दौसा सीट: 15वें राउंड

15वे राउंड में भाजपा के जगमोहन मीणा को मिले 5186
कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा को मिले 2791

2024-11-23 12:51:33 am

दौसा सीट: 14वें राउंड

14वे राउंड में भाजपा के जगमोहन मीणा को मिले 5000
कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा को मिले 4140

2024-11-23 12:45:33 am

एक साथ नजर आए दोनों प्रत्याशी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इंटरव्यू में बीजेपी के जगमोहन मीणा और कांग्रेस के डीसी बैरवा दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें जगमोहन मीणा ने कहा कि 'अंत में जीत हमारी होगी अंत भला तो सब भला, निश्चित रूप से अच्छे वोटों से बीजेपी ही जीतेगी।' वहीं डीसी बैरवा ने कहा 'जो जनता का फैसला होगा वो मंजूर होगा, हार-जीत चलती रहती है। ना मैंने कभी इन पर आरोप-प्रत्यारोप लगाएं ना इन्होने कभी हमला बोला'

2024-11-23 12:35:33 am

दौसा- 13वें राउंड की मत गणना

13 वें राउंड तक कांग्रेस को करीब 11250 की बढ़त मिली।
वहीं बीजेपी को कांग्रेस से 750 अधिक मत मिले। अब दौसा में 5 राउंड की मतगणना होना बाकी है।

2024-11-23 12:25:33 am

दौसा- बारवां राउंड

दौसा में 12 वें राउंड की मतगणना पूरी हुई। 12 वें राउंड तक कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा करीब 12000 वोट से आगे हुए। दौसा में अब 6 राउंड के मतगणना बाकी है।

2024-11-23 12:18:33 am

लिया आशीर्वाद

बीजेपी के जगमोहन मीणा ने सोशल मीडिया पर मंदिर में आशीर्वाद लेते पोस्ट शेयर की।

2024-11-23 12:15:33 am

दौसा- ग्यारवां राउंड

दौसा मे 11वें राउंड की मतगणना पूरी हुई। कांग्रेस की बढ़त अब 9972 हो गई। अब सात राउंड की मतगणना बाकी है।

2024-11-23 12:05:33 am

दौसा- दसवां राउंड

दौसा में 10 राउंड की मत गणना पूरी हुई। दसवें राउंड तक कांग्रेस को 8777 की बढ़त मिली। अब दौसा में 8 राउंड की मतगणना होना बाकी है।

2024-11-23 11:45:37 am

दौसा - नवां राउंड

दौसा के नवें राउंड की मत गणना में कांग्रेस की बढ़त करीब 7900 हुई।

2024-11-23 11:35:37 am

दौसा - आठवां राउंड

दौसा के आठवे राउंड तक कांग्रेस को 7119 की बढ़त मिली।

2024-11-23 11:11:37 am

दौसा- सातवां राउंड

दौसा में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस की बढ़त अब 6558 हो गई।

2024-11-23 11:09:37 am

दौसा सीट: छठा राउंड

छठे राउंड में कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा करीब 3800 वोट से आगे।

2024-11-23 10:42:37 am

दौसा सीट: पांचवा राउंड

पांचवे राउंड में भाजपा के जगमोहन मीणा को मिले 3631
कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा को मिले 4035

2024-11-23 10:40:37 am

दौसा सीट: चौथा राउंड

चौथे राउंड में कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा को मिले 4315
भाजपा के जगमोहन मीणा को मिले 4944

 

2024-11-23 10:38:37 am

दौसा सीट: तीसरा राउंड

तीसरे राउंड में कांग्रेस करीब 1350 से आगे रही।

2024-11-23 10:25:37 am

दौसा सीट: दूसरा राउंड

दौसा विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त 920 से घटकर करीब 100 वोट हुई और भाजपा को कांग्रेस से करीब 800 वोट अधिक मिले।

2024-11-23 10:22:37 am

दौसा सीट: पहला राउंड

पहले राउंड में करीब 940 वोटों से कांग्रेस आगे रही।

2024-11-23 10:11:37 am

उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना पीजी कॉलेज में 8.30 बजे से शुरू हुई। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार मौजूद हैं।

2024-11-23 10:00:37 am

BJP-कांग्रेस का था सीधा मुकाबला

दौसा और रामगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। यहां बीजेपी ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिया था जबकि कांग्रेस ने सचिन पायलट के करीबी दीनदयाल बैरवा को दिया था।