Live

Rajasthan Panchayat Samiti & Zila Parishad Chunav 2026 Live Updates: जयपुर। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर सुबह से ही वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 85.07 लाख मतदाता 2081 सदस्यों के लिए 6926 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इसका परिणाम 20 नवम्बर को आएगा। बता दें कि राजस्थान में पंचायत चुनाव इस बार चार चरण में होना है, जिसमें दो चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए दावेदार तय हो चुके हैं। तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।
2026-10-22 07:53:07 am
अजमेर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है। जिला परिषद के 15 और 6 पंचायत समितियों के 86 वार्डों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक होगी। वोटिंग के लिए 461 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग शुरू होते ही बूथ पर वोटर्स की लाइन लग गई। सुबह-सुबह बुजुर्ग ज्यादा संख्या में वोट करने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता तैनात है।
2026-10-22 07:31:44 am
डूंगरपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में सात पंचायत समितियों की 233 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिला परिषद के 20 और पंचायत समिति सदस्य के 119 वार्डों के लिए मतदान शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए बूथों पर दो ईवीएम लगाई गई हैं। प्रथम चरण में कुल 5,21,601 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2,66,610 पुरुष, 2,54,985 महिला और 6 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 16 मतदान केंद्र संवेदनशील और 104 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
2026-10-22 07:22:46 am
प्रदेश में मतदान के लिए 9,886 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य-दोनों पदों के लिए वोट डालेगा। इसके लिए मतदान केंद्र पर दो ईवीएम है। एक ईवीएम से वोट डालने के बाद मतदाता दूसरी ईवीएम से वोट डालेगा।
2026-10-22 07:07:23 am
मतदान तिथि: आज यानी 22 अक्टूबर
पुरुष मतदाता: 43,86,768
महिला मतदाता: 41,20,511
ट्रांसजेंडर मतदाता: 27
मतदान केन्द्र: 9,886
जिला परिषदः 16, सदस्य- 293, प्रत्याशी- 1693
पंचायत समितिः 104, सदस्य- 1,788, प्रत्याशी- 5,233
2026-10-22 07:03:47 am
16 जिला परिषदों के 293 व 104 पंचायत समितियों के 1788 सदस्यों के लिए सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इन जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए कुल 6926 प्रत्याशी हैं, जिनके भाग्य का फैसला 85,07,304 मतदाता करेंगे। इसका परिणाम 20 नवम्बर को आएगा।
2026-10-22 06:52:24 am
पंचायत चुनाव इस बार चार चरण में होना है, जिसमें दो चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए दावेदार तय हो चुके हैं। तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।