
जयपुर।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। 15 दिन में चुनावों की घोषणा होगी और प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी दौरा कर चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में पहले चरण में 8-10 व दूसरे चरण में 15-17 क्षेत्रों में चुनाव कराए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक 2014 में राज्य में पहले चरण में 17 अप्रेल, दूसरे चरण में 24 अप्रेल को चुनाव हुए थे। मई में तेज गर्मी को देखते हुए इस बार भी अप्रेल में ही चुनाव राज्य में हो सकते हैं।
पहले में 11, दूसरे में 14 लोकसभा में चुनाव!
प्रथम फेज - जयपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़
द्वितीय फेज - गंगानगर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, नागौर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद, भीलवाड़ा
(पहले फेज में 88 विधानसभा और 14 जिलों के क्षेत्र तथा दूसरे फेज में 112 विधानसभा और 21 जिलों के क्षेत्र आएंगे। इन फेजों में चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन तैयारी कर रहा है। हालांकि घोषणा में यह तय होगा)
5 करोड़ मतदाता चुनेंगे 25 सांसद
लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य की नई मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 22 फरवरी को मतदाता सूची जारी की जाएगी। अभी राज्य में करीब 5.86 करोड़ मतदाता है। लेकिन संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद वर्तमान मतदाताओं में से 5 लाख के नाम कट सकते हैं और 15 लाख के आसपास नए नाम जुड़ सकते हैं।
एक और मौका
भारत निर्वाचन आयोग चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर एक और मौका दे सकता है। 2 और 3 मार्च को राज्यभर में बूथों पर आवेदन लेने को लेकर मतदान केन्द्रों पर शिविर लगाए जा सकते हैं। कम मतदान वाले दस जिलों का होगा चुनाव विश्लेषण: राज्य में चुनाव से पहले 10 जिलों के 2014 के मतदान प्रतिशत का विश्लेषण होगा, जहां सबसे कम मतदान हुआ था। इस संबंध में चुनाव आयोग से मिले निर्देशों के बाद निर्वाचन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
2014 चुनाव: यहां कम हुआ था मतदान
जिले मतदान प्रतिशत
राजसमंद 59.84
धौलपुर 59.83
झुंझुनूं 59.82
सवाई माधोपुर 59.76
जोधपुर 59.63
जालौर 59.06
नागौर 58.43
पाली 57.76
भरतपुर 57.33
बीकानेर 56.27
करौली 50.69
Published on:
21 Feb 2019, 12:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलोकसभा चुनाव 2019
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.