
उत्तर प्रदेश बजट 2024 (Uttar Pradesh Budget 2024) आज यानी 5 फरवरी को विधानसभा में पेश किया गया। योगी सरकार के कार्यकाल का यह आठवां बजट है, जिसे वृत्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया है। इस बजट पर सभी उत्तर प्रदेश वासियों की नजर थी कि इस बार क्या खास मिलेगा। आइए जानते हैं बजट के 10 बड़े पॉइंट्स के बारे में, जिससे आपका सीधा कनेक्शन है।
यूपी बजट की 10 मुख्य बातें
1. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश की जनता को अपराध और भयमुक्त वातावरण दिया है। साथ ही, वह प्रदेश में राम राज्य की संकल्पना को साकार करने में सफल रही है।
2.बजट में यह बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 1,699 एंटी रोमियों स्क्वॉड का गठन किया गया है।
3. आए दिन होते रहते साइबर अपराध से लड़ने के लिए सभी थानों में साइबर सेल क्राइम का गठन किया गया है। फिलहाल, 75 जिलों में साइबर क्राइम थाने कार्यरत हैं।
4. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए 5 करोड़ 54 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुका है, इसमें यूपी पहले स्थान पर है।
5. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की 06 मण्डलों का गठन किया गया है।
6. अटल पेंशन योजना में अब तक राज्य में एक करोड़ 18 लाख लोग नामांकित हो चुके हैं।
7. प्रदेश में लगभग 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रुपये प्रति माह की दर से प्रदान की जा रही है।
8. वर्तमान में बैंकों की 19,705 शाखाओं, 2,28544 बैंक मित्रों-बीसी सखी और 17,852 ATM के जरिए प्रदेश में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
9. भारत सरकार द्वारा बनाए गए 'ई-श्रम' पोर्टल पर यूपी के करीब 8.32 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है।
10. अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दुनियाभर के लोगों ने सराहना की है।
Updated on:
05 Feb 2024 01:31 pm
Published on:
05 Feb 2024 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
